Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अंतिम मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ मिलने के बाद भी किया गया टीम से ड्रॉप

अंतराराष्ट्रिय क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिन्हें ‘मैन ऑफ़ द मैच‘ मिलने के बावजूद टीम से ड्राप कर दिया जाता हैं. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें उनके अंतिम मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ मिलने के बावजूद टीम से ड्राप कर दिया गया.

सुब्रमणयम बद्रीनाथ

इस लिस्ट में सबसे पहले सुब्रमणयम बद्रीनाथ का नाम आता हैं. आईपीएल 2011 में बद्रीनाथ के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे की टी-20 टीम में मौका मिला था.

दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 43 रन बनाये और उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने यह मैच 16 रन के अंतर से जीत भी लिया था.

बद्रीनाथ को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही, कि उन्हें इसके बाद भारतीय टीम के लिए कभी भी कोई भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला.  उनका टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर सिर्फ एक मैच में ही सिमट गया.

प्रज्ञान ओझा 

जो टेस्ट मैच क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट मैच था. वहीं टेस्ट मैच प्रज्ञान ओझा के क्रिकेट करियर का भी अंतिम टेस्ट मैच साबित हुआ हैं.

इस टेस्ट मैच के बाद से भले ही प्रज्ञान ओझा को भारतीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिल रहा हो, लेकिन आपकों बता दें, कि उन्होंने अपने इस अंतिम टेस्ट मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब हासिल किया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में मुंबई में खेले गये इस टेस्ट मैच में प्रज्ञान ओझा ने पहली पारी में 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे. वहीं दूसरी पारी में 49 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एक शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन इस टेस्ट मैच के बाद कभी भी प्रज्ञान ओझा को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया हैं.

इरफान पठान 

इरफान पठान भी साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतिम वनडे मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 29 रन की शानदार पारी खेली थी और भारतीय टीम का स्कोर 294 रन तक पहुंचाया था.

इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में 61 रन देकर 5 विकेट हासिल किये और भारतीय टीम की 20 रन की जीत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी.

अमित मिश्रा 

भारतीय टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा तो अपने अंतिम वनडे मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ रहे हैं. वहीं अपनी अंतिम वनडे सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ रहे हैं.

उन्होंने साल 2016 में अपना अंतिम वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था. इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 269 रन बनाये थे.

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और मात्र 79 रन पर ही आल आउट हो गई. अमित मिश्रा ने इस मैच में कुल 6 ओवर किये थे और मात्र 18 रन देकर उन्होंने 5 विकेट हासिल किये थे, लेकिन दुःख की बात यह हैं, कि अमित मिश्रा को इस मैच के बाद कभी भी भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अंतिम मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ मिलने के बाद भी किया गया टीम से ड्रॉप appeared first on SportzWiki Hindi.