Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के ये 5 ऑलराउंडर्स रखते हैं हार्दिक पंड्या की कमी को पूरा करने का मद्दा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लग गई जिसके बाद से अब तक उनकी टीम में वापसी नहीं हो सकी है।

ये 5 ऑलराउंडर कर सकते हैं हार्दिक पंड्या की कमी को पूरा

पिछले करीब 1 साल से भी ज्यादा समय से हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में एक पेशेवर ऑलराउंडर की भूमिका के तौर पर बने हुए थे लेकिन अब उनकी वापसी पूरी तरह से चोट से उबरने के बाद ही हो सकेगी।

भले ही हार्दिक पंड्या भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन टीम में अभी भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो एक ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या की कमी को पूरा कर देने का माद्दा रखते हैं। तो आपको हम बताते हैं वो 5 ऑलराउंडर्स जो हार्दिक पंड्या की कमी को नहीं खलने देंगे।

क्रुणाल पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ही एक मंझे हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।  क्रुणाल पंड्या इन दिनों हार्दिक की गैरमौजूदगी में टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

क्रुणाल पंड्या में भविष्य में एक ऑलराउंडर के रूप में बहुत संभावनाएं नजर आती है जिससे कहा जा सकता है कि वो हार्दिक पंड्या की जगह भरने का माद्दा रखते हैं।

रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखने वाले रविन्द्र जडेजा भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। रविन्द्र जडेजा की गेंदबाजी का तो कोई जवाब ही नहीं हैं।

साथ ही उन्होंने समय-समय पर अपनी बल्लेबाजी से भी खासा प्रभावित किया है, जिससे वो एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक की कमी को नहीं खलने देने की काबिलियत रखते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर

तमिलनाडू के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर एक जबरदस्त क्षमतावान खिलाड़ी हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम में आने के बाद अपनी स्पिन गेंदबाजी से खासा प्रभाव छोड़ा है।

©ICC/BCCI

लेकिन अभी तक उन्हें बल्लेबाजी में कोई खास मौका नहीं मिला है, लेकिन जिस तरह से वो अपने घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हैं, उससे वो एक बढ़िया बल्लेबाज भी नजर आते हैं। ऐसे में ये हार्दिक पंड्या की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विजय शंकर

तमिलनाडू के ही एक और खिलाड़ी विजय शंकर ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनायी थी। हालांकि विजय शंकर कुछ ही मैचों में बाहर हो गए।

लेकिन इस खिलाड़ी में एक बल्लेबाज के साथ ही एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में बेहतरीन काबिलियत दिखायी देती है। कुछ समय पहले तो इन्हें हार्दिक पंड्या के लिए खतरा भी माना जा रहा था।

कृष्णप्पा गौथम

भारतीय क्रिकेट में कई युवा सितारें इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। इनमें से कर्नाटक के एक उपयोगी ऑलराउंडर खिलाड़ी कृणप्पा गौथम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

कृष्णप्पा गौथम ने आईपीएल के साथ ही घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंडर काबिलियत से खूब जलवा बिखेरा है। वो लगातार अच्छे प्रदर्शन से भारत-ए तक तो पहुंच गए हैं और जल्द ही हार्दिक की कमी को भी पूरा करते नजर आ सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के ये 5 ऑलराउंडर्स रखते हैं हार्दिक पंड्या की कमी को पूरा करने का मद्दा appeared first on SportzWiki Hindi.