Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जिस पर सिर्फ भारत और भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, आसपास भी नहीं कोई दूसरा

वनडे क्रिकेट में हमेशा से ही भारतीय खिलाड़ी सबसे ऊपर रहे हैं। इनकी बल्लेबाजी ने हमेशा से ही वनडे मैचों के दौरान धमाल मचाया हैं। हालांकि विश्व के अन्य खिलाड़ी भी कुछ कम नहीं हैं, लेकिन जब रिकार्ड्स की बात आती हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सबसे आगे होते हैं। शानदार बल्लेबाजी हमेशा से ही भारतीय क्रिकेट की ताकत रही हैं।

इंडिया ने इस दुनिया को कई सारें बेहतरीन बल्लेबाज दिए हैं। वही सचिन ने वनडे मैचों के दौरान अपनी महानता साबित की हैं। लेकिन आज के समय में भी सचिन कई सारे खिलाड़ियों का आदर्श हैं। इसके अलावा ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा कई ऐसे महान दिग्गज बल्लेबाज़ हैं। जिन्होंने एकदिवसीय मैच में कई सारे आयामों को छुआ हैं।

वर्तमान समय में कोहली, रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी दुनिया के आगे पेश की। वहीं अगर वनडे में रिकार्ड्स की बात करे तो ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों का नाम ही सामने आएगा। तो आइए आज जानते हैं ऐसे कुछ भारतीय बल्लेबाजों के बारें में।

वनडे में 10 हज़ार रन पूरा करने वाले भारत के सबसे ज्यादा बल्लेबाज


वनडे क्रिकेट की शुरुआत करने वाले इंग्लैंड टीम के पास इस समय एक भी ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं। जो ये मुकाम हासिल कर पाए। भारत के पास 10 हज़ार रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली ने वनडे में 10,000 के आंकड़े को पार किया है।

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम अपना नाम दर्ज कराती हैं। उनकी पास तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल हैं।

सबसे तेज़ 10,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड


भारतीय क्रिकेट टीम इस मामलें में तो लकी हैं कि उनके पास सबसे तेज़ 10 हज़ार रन बनाने वाले बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बता दे मास्टर ब्लास्टर सचिन ने सबसे पहले वनडे में 10 हज़ार रन बनाने की शुरुआत की थी। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज़ 10 हज़ार रन अपने नाम किये हैं।

बता दें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए कोहली ने कुल 204 पारियां खेली हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने 259 पारियां खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा दोहरा शतक


वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना खूब चर्चा में रहा हैं। जिसके लिए सलामी बल्लेबाज ने खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं। बता दे सचिन तेंदुलकर ने भारत और विश्व के लिए सबसे पहला दोहरा शतक बनाया था।

लेकिन आज भारत की तरफ से वनडे मैचों के दौरान सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाए जा चुके हैं। एकमात्र खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इस आंकड़े को 3 बार छुआ हैं। इनके अलावा सहवाग ने भी वनडे मैच के दौरान 219 रनों की पारी खेली थी।

वनडे में सबसे ज़्यादा शतक


मौजूदा समय में काफी सारे शतक देखने को मिल रहे हैं। लेकिन ऐसा बहुत ही काम होता हैं। जब किसी एक ही बल्लेबाज ने ज्यादा मात्रा में शतक अपने नाम किये हो। बता दें इंडियन क्रिकेटर्स ने इस दिशा में भी अपना वर्चस्व कायम किया है।

भारतीय टीम के महानत बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैचों के दौरान 49 शतक अपने नाम किये हैं। रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और इंज़ाम-उल-हक़ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी कभी सचिन की बराबरी नहीं कर पाए।

एक कैलेंडर ईयर में ज़्यादा वनडे रन का रिकॉर्ड


बता दे इस रिकॉर्ड पर भी इंडियन टीम के खिलाड़ियों का दबदबा हैं। मौजूदा समय में कोहली और रोहित शर्मा खूब रन बना रहे हैं। लेकिन इससे पहले भी भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा रन अपने नाम किये हैं। जिसमें सचिन (साल 1998 में 1894 रन), गांगुली (साल 1999 में 1767 रन) द्रविड़ ( साल 1999 में 1767 रन) और सचिन (साल 1996 में 1611 रन) का नाम शामिल है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वनडे क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जिस पर सिर्फ भारत और भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, आसपास भी नहीं कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.