लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के धाक्कड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को जबरदस्त शिकस्त दी है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है. बता दें कि इस चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुल गया था लेकिन दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को धो डाला. खेल के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 348 रन बनाए थे, जिसमें उसके 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोके.
टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ ने 66, चेतेश्वर पुजारा ने 54 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 64 और हनुमा विहारी ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे भी 56 रन बनाकर रिटायर हुए.
भारत के 5 बल्लेबाजों के अर्धशतक ठोकने के बाद ये तो साफ है कि भारतीय बैटिंग यूनिट टेस्ट में रनों का अंबार लगाने को तैयार है. हालांकि के एल राहुल का 3 रन पर आउट होना अब भी चिंता का विषय है.
प्रैक्टिस मैच में अब भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखना बाकी है. सभी की नजर ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर रहेगी. इसके अलावा मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट से पहले खुद को तैयार करेंगे. अगर सिडनी में तीसरे दिन बारिश नहीं हुई तो टीम इंडिया के लिए अच्छा ही रहेगा. साथ ही निगाहें कुलदीप यादव पर भी होगी जिनकी फिरकी गेंदों को ऑस्ट्रेलियाई टीम जरा भी नहीं पढ़ पा रही है. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत कुलदीप की चाइनामैन स्पिन ही होगी.
The post टीम इंडिया के कैप्टन कूल विराट और पृथ्वी शॉ का जलवा, 5 बल्लेबाजों ने ठोके हाफ सेंचुरी appeared first on Live Cities.