भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया के बीच मैदान में जीत हासिल करने की जंग 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं। बता दे भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी -20 मैच ,चार टेस्ट आैर तीन वनडे मैच की लंबी श्रंखला खेलेगी। इस मुकाबले को खेलने के लिए भारतीय टीम के सभी दिग्गज खिलाड़ी आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
क्रिकेट प्रेमी इस सीरीज को देखने के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वैसे बता दे भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया के बीच ऐसी सीरीज होती रहती हैं। लेकिन इनमें कुछ पांच मैच ऐसे भी हैं। जो दर्शक भुला कर भी भूल नहीं पाएंगे।
मंकी विवाद

साल 2008 में भारतीय टीम टेस्ट मैच की सीरीज खेलने आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर गयी थी। यह मैच सिडनी में खेला गया था। लेकिन ये मैच क्रिकेट के मुकाबले विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा में आया था। इस मैच के दौरान हरभजन सिंह और साइमंड्स के बीच विवाद देखने को मिला था।
इतना ही नहीं साइमंड्स ने हरभजन पर नस्लीय कमेंट करने का भी आरोप लगाया था। इस खिलाड़ी ने कहा था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा हैं। इसके अलावा उन्होंने भज्जी पर लेवल 3 के चार्ज भी लगाए थे। इसके अलावा भज्जी को बचे हुए तीन टेस्ट मैचों से बैन कर दिया गया था।
स्पीक इंग्लिश

साल 2015 जनवरी में इंडिया टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गयी थी। एमसीजी में ये दोनों टीमें वनडे मैच खेल रही थी। मैच के दौरान ही रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के बीच नोंक झोंक शुरू हो गयी। दरअसल इंडियन टीम बैटिंग कर रही थी। रोहित और रैना उस समय मैदान में मौजूद थे। उस समय रोहित ने शॉट मारा और बॉल वार्नर के पास चली गयी।
तभी वार्नर ने थ्रो फेंका लेकिन स्टंप्स पर किसी ने भी नहीं पकड़ी। जिसके चलते रोहित रन लेने में कामयाब हो गए। लेकिन वार्नर को रोहित की इस हरकत पर गुस्सा आ गया। और वार्नर उनसे लड़ने चले गए।
रोहित उस समय वार्नर से हिंदी बोल रहे थे। लेकिन वार्नर गुस्से में बार -बार ‘स्पीक इंग्लिश’ बोले जा रहे थे। इस मैच के दौरान वार्नर को फीस पर 50 फीसदी जुर्माना देना पड़ गया था।
कोहली का चिट-चैट इशारा

साल 2016 के समय एडिलेड ओवल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला हो रहा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी भारत ने की थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया मैदान में खेलने आयी। इंडिया ने उस समय युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था।
बेहतरीन खिलाड़ी स्मिथ ने पांड्या की तरफ देख कर बड़े बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। जिसके बाद कोहली और स्मिथ के बीच नोंक झोंक हो गयी थी। लेकिन जब स्मिथ आउट हुए तब विराट ने उन्हें चिट-चैट वाला इशारा कर बाहर जाने को कहा।
जब गौतम ने मारी कोहनी

साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया टीम बार्डर-गावस्कर सीरीज खेलने भारत दौरे पर आयी थी। इस सीरीज के दौरान गंभीर और वाटसन के बीच बड़ी बहस देखने को मिली थी। इस मैच के दौरान जब प्रतियोगी टीम के गेंदबाज वाटसन जब गेंदबाजी कर रहे थे।
तब भारतीय टीम के बल्लेबाज गंभीर रन लेने के भागे थे। लेकिन उस समय वाटसन ने उनसे कुछ कहा और गंभीर ने उन्हें कोहनी बार दी। बता दे बाद में गंभीर ने इसे सिर्फ एक एक्सीडेंट बता दिया था।
माइकल ने सचिन पर चिल्लाया

2001 में बार्डर-गावस्कर सीरीज में एक विवाद हुआ था। पहले तो इस सीरीज के दौरान माइकल और राहुल द्रविड़ के बीच नोंक झोंक हो गयी थी। इस मैच में राहुल का कैच दरअसल स्लेटर ने लपक लिया था। लेकिन इस मैच को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट बता दिया था।
इसी बात को लेकर माइकल राहुल से लड़ गए और बाद में सचिन की और देखते हुए कुछ बोलने लगे। बता दे मैच की समाप्ति के बाद इस खिलाड़ी ने दोनों भारतीय खिलाड़यों से माफ़ी मांग ली थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 5 ऐसे मौके जब ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय खिलाड़ियों से की बदतमीजी, तो मिला करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.