2018 अब अपनी समाप्ति की ओर हैं। जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा हैं। इंग्लैंड दौरे को हटा दिया जाए तो भारतीय टीम ने इस साल लगभग बढ़िया खेल ही दिखाया है। जिसमें से कुछ खिलाड़ियों ने इस साल डेब्यू कर क्रिकेट को नया जोश दिया हैं। तो वही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्होंने टीम में दोबारा लम्बे समय बाद वापसी की हैं।
इतना ही नहीं इसी राह में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह दिया हैं। इस लिस्ट में कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम हैं। बता दे भारत के 6 खिलाड़ियों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा हैं। इसमें कुछ बड़े नाम हैं तो कई घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं।
वैसे इस लिस्ट में एक नाम वैसा भी है जो 2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा था। तो आइए आज इसी कड़ी में बात करते हैं ऐसे 6 खिलाड़ियों की जिन्होंने इस साल भारतीय टीम को अलविदा कह दिया है।
मोहम्मद कैफ

37 साल के इस खिलाड़ी ने इस साल सन्यास की घोषणा कर दी हैं। बता दे उन्होंने ये घोषणा 13 जुलाई को की थी। इन्होंने भारत को 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्वकप में टीम को सेमीफाइनल तक का सफर तय कराया था।
इस खिलाड़ी को अपने ज़माने के विश्व के श्रेष्ठ फील्डरों में से सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता था। बता दे इस खिलाड़ी ने भले ही क्रिकेट की पिच छोड़ दी हो, लेकिन ये भविष्य में क्रिकेट के मैदान में ही हिंदी कमेंट्री करते हुए नज़र आएंगे।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने इसी साल सितम्बर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये अपने संन्यास की घोषणा की थी। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती हैं। बता दें इस खिलाड़ी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7 वन-डे और 2 टेस्ट खेले हैं।
इतना ही नहीं इसके अलावा इन्होंने 1 टी20 मैच भी खेला हैं। बता दे प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में इनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा हैं। जहां इस खिलाड़ी ने दस हजार से भी ज्यादा रन बनाए। आईपीएल के दौरान ये महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले हैं।
परविंदर अवाना

इस खिलाड़ी ने जुलाई में इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने अपने संन्यास लेने की जानकारी अपने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी हैं।
घरेलू टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2012 में भारत के लिए दो टी20 मैच भी खेले हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा परविंदर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं।
मुनाफ पटेल

लिस्ट में मुनाफ पटेल का नाम भी शामिल हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने इस साल के नवम्बर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।
इस खिलाड़ी को इंडिया के लिए अंतिम बार उन्हें 2011 में खेलने का अवसर मिला था। भारत के लिए इस खिलाड़ी ने 70 वन-डे, 13 टेस्ट और 3 टी20 मैच खेले हैं। इन मैचों के दौरान इन्होने 125 विकेट भी अपने नाम किये हैं। मुनाफ भारत के विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे.
आरपी सिंह

गेंदबाज रुद्रप्रताप सिंह ने भी इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया हैं। इस खिलाड़ी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए दी। इस खिलाड़ी ने 4 सितम्बर 2005 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में वन-डे मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
बता दे भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने 2007 के टी20 विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भारत ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। आरपी सिंह ने अभी तक भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वन-डे और 10 टी20 मैच खेले हैं।
प्रवीण कुमार

2007 में डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अक्टूबर में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस खिलाड़ी को स्विंग में महारथ हासिल थी और गेंद दोनों तरफ घूमती थी। इन्होंने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट, 68 एकदिवसीय और 10 टी20 मैच खेले हैं।
बता दे इन्होने अपना आखिरी वनडे मैच 2012 में खेला था। वैसे टी20 क्रिकेट में इन्हें ज्यादा सफलता तो नहीं मिली, जिसमें घरेलू टीम उत्तर प्रदेश के लिए खेलने के अलावा इन्होंने आईपीएल में भी चार टीमों के साथ खेला हैं |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 2018 में क्रिकेट को कहा अलविदा, लिस्ट में एक विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.