भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। गौतम गंभीर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए अपने प्रदर्शन से भी खूब छाप छोड़ रहे हैं। इन दिनोंं गंभीर का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी बोल रहा है।
रणजी ट्रॉफी में गौतम गंभीर ने हासिल की ये बड़ी कामयाबी
रणजी ट्रॉफी से पहले गौतम गंभीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन किया था जिसके बाद अब वो यहां भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे गौतम गंभीर ने गुरुवार को पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में 60 रनों की पारी खेलकर अपने अपने करियर में एक और शानदार उपलब्धि को हासिल किया।
गौतम गंभीर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 15 हजार रन
जी हां इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम कई खास कीर्तिमान करने वाले गौतम गंभीर ने गुरुवार को अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी बड़ा कमाल करते हुए 15 हजार प्रथम श्रेणी रन के आंकड़े को पार किया।
.@GautamGambhir scored 60 runs today vs @TeamRanjiPunjab and he also completes his 15,000 runs in first class cricket. #RanjiTrophy #DELvPUN
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) November 29, 2018
दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी सीजन का एलीट ग्रुप मैच गौतम गंभीर पहली पारी में तो केवल 1 रन ही बना सके, लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में उन्होने 95 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गंभीर ने जैसे ही 19वां रन पूरा किया उसके साथ ही उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे किए।
रणजी ट्रॉफी में गौतम गंभीर है ठीक-ठाक प्रदर्शन
दिल्ली के 37 साल के गौतम गंभीर भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं लेकिन वो पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है और घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौतम गंभीर ने विजय हजारे ट्रॉफी के बाद इस रणजी सीजन के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 44 और 49 रनों की पारियां खेली थी। जिसके बाद उन्होंने यहां पहली पारी में जरूर 1 ही रन बनाया लेकिन दूसरी पारी में 60 रनों की पारी खेली।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पंजाब के खिलाफ 60 रन की पारी के साथ गौतम गंभीर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)