Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी से केपटाउन की टीम ने जोजी स्टार्स को 62 रनों से हराया

इनदिनों साउथ अफ्रीका में टी-20 क्रिकेट लीग खेली जा रही है. इस टी-20 लीग का 9वां मुकाबला केपटाउन बिलिज और जोजी स्टार्स की टीम के बीच खेला गया.

इस 9वें मैच को केपटाउन बिलिज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 62 रन के अंतर से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

डी कॉक की तूफानी पारी के दम पर केपटाउन ने खड़ा किया 198 रन का स्कोर 

इस मैच का टॉस जोजी स्टार्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केपटाउन की टीम को शानदार शुरूआत मिली.

पहले विकेट के लिए ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और जानेमन मलान ने 9 ओवर में ही 99 रन जोड़ डाले थे.  क्विंटन डी कॉक डी कॉक ने आउट होने से पहले टीम के लिए 36 गेंदों में 74 रन की एक शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके व 5 छक्के लगाये.

पहला विकेट आउट होने के बाद कप्तान फरहान बेहरादीन बल्लेबाजी करने आये और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए जानेमन मलान के साथ 67 रन की शानदार साझेदारी की, कप्तान फरहान बेहरादीन ने अपनी टीम के लिए 25 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. वहीं जानेमन मलान ने 43 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली.

इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद केप टाउन की टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही और अंत में केपटाउन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाये. जोजी स्टार्स के लिए डूना ओलाईवर ने 3 विकेट हासिल किये. वहीं कगिसो रबाडा और बुरान हेंड्रिक्स को 1-1 विकेट हासिल हुआ.

स्टेन की शानदार गेंदबाजी से जोजी स्टार्स मात्र 136 रन पर हुई आउट 

जवाब में 199 रन के इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोजी स्टार्स की टीम 17.4 ओवर में मात्र 136 रन पर ही आउट हो गई. जोजी स्टार्स के लिए सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 29 रन की पारी कप्तान डेन विलास ने खेली.

वहीं टीम के लिए डेनियल क्रिश्चियन ने 20 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली. जोजी स्टार्स टीम की शुरूआत ही खराब रही, उनके 6 रन के भीतर 2 विकेट गिर गये थे.

ओपनर बल्लेबाज रिजा हेंड्रिक्स और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आये रसी वैन डूसन शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे. इसके बाद जोजी स्टार्स की टीम संभल नहीं पाई और मात्र 136 रन के भीतर ही आउट हो गई.

केपटाउन के लिए इस मैच में डेल स्टेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. अन्रिज नोर्त्ज ने जोर्ज लिंडे ने 3-3 विकेट हासिल किये.

केप टाउन टीम की यह चार मैचों में चौथी जीत थी. वहीं जोजी स्टार्स टीम की यह तीन मैचों में दूसरी हार थी. केपटाउन की टीम 17 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई हैं.

यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड

scorecard photo image credit cricbuzz

scorecard photo image credit cricbuzz

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी से केपटाउन की टीम ने जोजी स्टार्स को 62 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.