स्पोर्ट्स डेस्क। भारत- वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गयी पांच मैचों की सीरीज में कई खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और सुर्खियों बटौरी है। ऐसे में राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टोंक (राजस्थान) के 20 साल के गेंदबाज खलील अहमद ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। इसी के साथ ही उन्होंने भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले इस खिलाड़ी ने कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा
विराट कोहली ने 7वीं बार जीता मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, सौरव गांगुली की बराबरी
खलील अहमद ने अभी तक 6 वनडे खेले और उसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए है और इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। जहीर खान ने अपने शुरुआती 6 वनडे में केवल 10 विकेट चटकाए थे।
भारतीय टीम के इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है विश्व कप का टिकट!
इसी के साथ खलील ने आरपी सिंह और धवल कुलकर्णी की भी बराबरी कर ली है। इन दोनों ने भी अपने पहले 6 वनडे में 11 विकेट ही विकेट लिए थे। शुरुआती 6 वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में आरपी सिंह और धवल कुलकर्णी के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि खलील ने वेस्टइंडीज सीरीज में 4 वनडे खेलकर 7 विकेट लिए। इससे पहले एशिया कप के दो मैचों में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ मैच में 3 और अफगानिस्तान के खिलाफ एक विकेट चटकाया था।
Herald