इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई है। इस रोमांचक टी20 सीरीज में दोनों टीमें 1—1 जीत के साथ बराबरी पर रही। आपको बता दें कि इस टी20 सीरीज में पहला मैच आॅस्ट्रेलिया, दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। उसके बाद अंतिम टी20 मैच में विराट एंड कंपनी ने आॅस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर उसका सीरीज जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया।
इस राशि के जातकों को घर से बाहर निकलने से पहले करना होगा ये काम, जानिए क्या कहती आपकी राशि
भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के बाद अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। इस टेस्ट सीरीज में भारत पहली बार आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगा। क्योंकि टीम में बॉल टेंपरिंग के कारण दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ नहीं है। ऐसे में आॅस्ट्रेलिया टीम कुछ कमजोर नजर आ रही है। क्योंकि टीम में कई नए—नए खिलाड़ियों के आ जाने से कंगारू टीम अपनी लय नहीं पकड़ पा रही है।
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार टीम के साथ उतरे की सलाह दी है। जिससे आॅस्ट्रेलिया में पहली बार फतह हासिल कर सकें। इसी बीच मीडिया ने जब गावस्कर को छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के बारें में पूछा तो गावस्कर ने बताया कि रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाज है। लेकिन युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने पिछले मैचों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और अर्धशतक लगाने में सफलता हासिल की है। ऐसे में पूर्व कप्तान ने हनुमा को 6 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सही विकल्प माना। हालांकि इस बात का पता बाद में चलेगा की कौन टीम में शामिल होता है। आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा।