भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस तीसरे टी-20 मैच में भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा गलती कर दी है, जो भारतीय टीम को इस मैच पर बहुत भारी पड़ी हैं. दरअसल, भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान एक बहुत ही लड्डू कैच छोड़ा हैं.
रोहित ने टपकाया फिंच का आसान कैच

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 8वां ओवर क्रुनाल पांड्या लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक में एरोन फिंच थे. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने क्रुनाल पांड्या के इस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और गेंद काफी देर तक हवा में रही, इस गेंद के नीचे लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा दौड़ कर आ गये थे और उनके पास इस कैच को जज करने के लिए काफी समय भी था.
भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की पोजीशन देख लग रहा था, कि यह कैच आसानी से पकड़ लेंगे, लेकिन अंत में रोहित शर्मा ने इस लड्डू कैच को छोड़ दिया.
प्रशंसक हुए रोहित से नाराज

जैसे ही यह आसान कैच रोहित शर्मा ने छोड़ा, वैसे ही स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसक भी रोहित से इस कैच के छुट जाने के बाद काफी नाराज दिखाई दिए.
इस कैच को छुट जाने के बाद जब कैमरामैन ने भारतीय प्रशंसकों के चेहरें दिखाये, तो उनके चेहरें पर रोहित को लेकर गुस्सा साफ़ देखा जा रहा था.
यहाँ देखे वीडियो
Will Finch be able to make India pay after this dropped catch? #CloseMatters#AUSvIND @GilletteAU pic.twitter.com/ysgJyFHeQ4
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 25, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले जा रह तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच का एक बहुत ही आसान कैच टपकाया हैं.
यहाँ देखे कैच के एंगल

क्रुनाल पांड्या ने की एरोन फिंच को गेंद

रोहित शर्मा गेंद के नीचे आकर गेंद को जज करने लगे

रोहित शर्मा ने टपकाया आसान कैच

रोहित शर्मा और भारतीय प्रशंसक दोनों हुए निराश
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 7.1 ओवर में रोहित शर्मा की गलती कही पड़ न जाए टीम इंडिया पर भारी, गंवा न बैठे सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.