Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 7.4 ओवर में क्रिस लिन ने लगाया लम्बा छक्का, दर्शक ने गेंद पकड़ किया कुछ ऐसा अंपायर भी रह गये हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने शानदार बल्लेबाजी की हैं.

क्रिस लिन ने खेली तूफानी 37 रनों की पारी 

pic source : cricket.aus.com

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज क्रिस लिन ने अपनी टीम को इस पहले टी-20 मैच में एक शानदार शुरूआत दी हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 20 गेंदों में 37 रन की एक तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका व 4 शानदार छक्के भी निकले.

7.4 ओवर में लिन ने गगनचुम्बी छक्का 

भारत की पारी का 8वां ओवर खलील अहमद लेकर आ रहे थे.  उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने एक गगनचुम्बी छक्का लगा डाला. यह छक्का काफी लम्बा था. इस लम्बे छक्के को देख हर दर्शक रोमांचित हो उठे.

दर्शक ने छक्के को किया कैच 

क्रिस लिन द्वारा लगाये गये छक्के को स्टेडियम में आये एक दर्शक ने शानदार तरीके से कैच कर लिया. इस कैच को करने के बाद दर्शक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने अपना हाथ उठाकर स्टेडियम में आये बाकि दर्शकों को बताया, कि उसने छक्के के लिए आई इस गेंद को कैच कर लिया हैं.

यहाँ देखे क्रिस लिन के लम्बे छक्के का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने एक गगनचुम्बी छक्का लगा डाला और इस छक्के पर एक शानदार कैच स्टेडियम में बैठे दर्शक ने कर लिया.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : 7.4 ओवर में क्रिस लिन ने लगाया लम्बा छक्का, दर्शक ने गेंद पकड़ किया कुछ ऐसा अंपायर भी रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.