Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी चरमराई, 87 रन पर गंवाए 7 विकेट

खेल डेस्क। भारतीय गेंदबाजों ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे अन्तिम मैच में अपना दबदबा साबित करते हुए 25.2 ओवर में 87 रन पर सात विकेट झटक लिए हैं।

वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कैरेबियाई कप्तान के इस फैसले को गलत साबित किया।

मैन ऑफ द सीरीज के लिए इन दो भारतीय बल्लेबाजों के बीच है जंग

टीम इंडिया को पहली सफलता मैच के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। मैच की चौथी ही गेंद पर उन्होंने कीरोन पावेल को धोनी के हाथों लपकवा दिया। जबकि जसप्रीत बुमराह ने मेहमान टीम के विकेटकीपर शाई होप को खाता भी नहीं खोलने दिया।

B'day spl : क्रिकेटर बनने से पहले लक्ष्मण इस फील्ड में कर चुके हैं ये काम

भारत को तीसरी और चौथी सफलता ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने पहले मार्लन सैमुअल्स (24) और उसके बाद शिमोन हेटमयेर (9) को पवेलियन की राह दिखाई। मेहमान टीम को पांचवां झटका खलील अहमद ने आर पावेल (16) के रूप में दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा वेस्टइंडीज, ये रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट

वेस्टइंडीज ने अपने पांच विकेट केवल 57 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद बुमराह ने मैच में अपना दूसरा विकेट झटका वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया।

फैबियन एलन केवल चार रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। भुवनेश्वर कुमार अब अपना सौवां विकेट हासिल करने से केवल एक विकेट ही दूर है।समाचार लिखे जाने तक कीमो पाल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।