Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए भारत ने किया पेटीएम सीरीज पर कब्जा

नई दिल्लीः पेटीएम सीरीज के पांचवे मैंच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला वेस्टइंडीज के लिए गलत साबित हो गया जिसका परिणाम यह हुआ की वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 31.5 ओवर में 104 रनों पर ढेर हो गई। भारत को विंडीज के खिलाफ लगातार 8वें सीरीज को जीतने के लिए महज 105 रनों की जरूरत थी।

 

वेस्टइंडीज का यह भारत का खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर है, गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पांचवें वनडे में विंडीज को 9 विकेट से हरा दिया । 105 रनों  के आसान से लक्ष्य को भारत ने 211 गेंद पहले हासिल कर लिया भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 56 गेंद में तूफानी 65 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 33 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है सीरीज का दूसरा मैच टाई हो गया था भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां लगातार 8वीं सीरीज जीती वहीं अपने घर में लगातार छठी बार सीरीज अपने नाम किया।

शिखर धवन के आउट होने के बाद लगा कि विंडीज के गेंदबाज भी जोरदार वापसी करेंगे लेकिन रोहित और कोहली के आक्रामक खेल के आगे उनकी एक न चली दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मैच जिताऊ 99 रनों की साझेदारी कर लंच से पहले टीम को जीत दिला दिया।

रोहित ने अपनी पारी में पांच चौके और चार गगनचुंम्बी छक्के लगाए तो वहीं कोहली के बल्ले से गेंद छह बार सीमा रेखा से पार गई।

जीवनदान मिलने के बाद विस्फोटक मूड में आए रोहित ने छक्कों और चौकों की बरसात करते हुए 45 गेंद में करियर का 37वां अर्द्धशतक पूरा किया इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए भारत लंच से पहले मैच खत्म करने की कोशिश में था जिसे भारत ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया।

 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया महेन्द्र सिंह धोने के बाद रोहित ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गये हैं।

 पारी का 8वां ओवर लेकर आए थॉमस ने रोहित शर्मा को लगभग आउट कर ही दिया था लेकिन अंपायर ने गेंद को नोबॉल करार दिया रोहित उस वक्त 18 रन पर खेल रहे थे, उस समय रोहित फ्री हिट का कुछ खास लाभ नही उठा सके।

The post वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए भारत ने किया पेटीएम सीरीज पर कब्जा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.