क्रिकेट जगत में किसी भी खिलाड़ी के लिए शतक बनाने से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं होती है। लेकिन उस शतक के लिए क्रिकेटरों को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। कई बार तो ऐसा भी होता हैं। जब खिलाड़ी 90 से 99 के बीच आउट हो जाता हैं। जिन्हें मार्डेन डे क्रिकेट में नर्वस 90 भी कहते हैं ।
तो आइए आज हम इसी क्रम बढ़ाते हुए बात करेंगे उन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की जो वनडे क्रिकेट के दौरान नर्वस-90 का शिकार हो चुके हैं। बता दें इस लिस्ट में वो भी बल्लेबाज है, जिनसे लोगों को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पहला नाम आता हैं। भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाले मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का। बता दे भारतीय टीम के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अभी तक 463 वनडे खेले हैं । जिसमें सचिन के नाम पर 49 शतक दर्ज हैं। लेकिन सचिन इस दौरान 90 से 99 तक पहुंचने में 17 बार अपना विकेट खो चुके हैं।
सौरव गांगुली

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बंगाल टाइगर के नाम से फेमस सौरव गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सौरव ने भले ही भारत को विदेशी सरजमीं पर जीतना सीखाया था, लेकिन इसके बाबजूद भी ये खिलाड़ी अपने करियर में नर्वस-90 का शिकार होने से नहीं बच पाया।
बता दे गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर में 311 वनडे के मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम पर 22 शतक भी शामिल हैं। इन मैचों के दौरान गांगुली ने 11363 रन बनाए हैं। गांगुली इन मैचों के दौरान 6 बार 90 से 99 के बीच पवैलियन लौट चुके हैं।
विराट कोहली

इंडियन टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट को आने वाले समय में काफी वनडे मैच खेलने हैं। जिससे उनके इस नर्वस-90 के आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती हैं।
बता दें विराट कोहली भारत के लिए अभी तक 216 वनडे मैच में 208 पारियों के दौरान 10232 रन बना चुके हैं। टीम के कप्तान कोहली अब तक 5 बार नर्वस-90 का शिकार हो चुके हैं।
वीरेंद्र सहवाग

मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले नजफगढ़ के नवाब के नाम से फेमस वीरेंदर सहवाग की गिनती इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस खिलाड़ी ने चाहे वनडे मैच हो या क्रिकेट का कोई भी दूसरा फॉर्मेट हमेशा एक ही तरह की धमाकेदार क्रिकेट खेली हैं।
बता दे सहवाग ने अभी तक 245 वनडे मैच की पारियां खेली हैं। जिसमें वो 5 बार नर्वस -90 का शिकार हो चुके हैं।
मोहम्मद अजहरूद्दीन

कलाई के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन भी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। अजहरुद्दीन ने इंडिया के लिए अब तक 345 वनडे खेले हैं। जिसमें वो 4 बार नर्वस-90 का शिकार हो चुके हैं।
इस खिलाड़ी का करियर विवादों भरा रहा हैं. 2000 के दौरान इस बल्लेबाज पर मैच फिक्सिंग में लिप्त होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ी जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए नर्वस 90’s का शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.