आईपीएल शुरू होने से पहले सभी टीमें खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने में जुटी हैं. इस बीच हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. टीम ने एलेक्स हेल्स जैसे बल्लेबाज को टीम से रिलीज कर दिया है. वहीँ मनीष पांडे को टीम के साथ रखा है. खबरें आ रहीं थी कि हैदराबाद की टीम इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं.
ये रहीं हैदराबाद की पूरी टीम
Important Announcement
17 players retained (+ 3 players via trade), and 9 players released ahead of the player auction for @IPL 2019. #OrangeArmy pic.twitter.com/cRU8SJ9EA5
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 15, 2018
3 खिलाड़ी को पहले ही ट्रेड से जोड़ चुकी है हैदराबाद की टीम
टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के साथ तीन खिलाडियों विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज़ नदीम के बदले में उन्हें रिलीज़ किया है.हैदराबाद ने गत वर्ष धवन को नीलामी में रिटेन नहीं किया था लेकिन 5.2 करोड़ रूपये देकर उन्हें वापिस खरीदा था. लेकिन धवन अपनी कीमत से संतुष्ट नहीं थे. ऐसे में हैदराबाद ने उन्हें रिलीज़ किया है. वहीं दिल्ली ने शंकर को 3.2 करोड़, नदीम को 3.2 करोड़ और अभिषेक को 55 लाख रूपये में खरीदा है जिसकी कुल कीमत 6.95 करोड़ रूपये बैठती है.

डेविड वार्नर है टीम में
हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर भी टीम में हैं. ये खिलाड़ी पिछला आईपीएल नहीं खेल पाया था. इसकी वजह इंटरनेशनल क्रिकेट से इस खिलाड़ी का प्रतिबंध लगना था. इस आईपीएल सीजन यह खिलाड़ी वापसी कर सकता है. गौरतलब है कि पिछले आईपीएल में इस खिलाड़ी की जगह केन विलियमसन को टीम का कप्तान बनाया गया था. हैदराबाद पिछले आईपीएल सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची थी.

टीम ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है
हैदराबाद की टीम ने अपनी पेस अटैक पर एक बार फिर पूरा भरोसा जताया है. टीम ने भूवनेश्वर कुमार,बेसिल थंपी और भारतीय टीम के नए युवा सनसनी खलील अहमद को बरकरार रखा है. टीम के पास अफगानिस्तान के राशिद खान, मोहम्मद नबी और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर भी है. टीम ने अपने बल्लेबाजो पर भी पूरा भरोसा जताया है. ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम मनीष पांडे को रिलीज कर सकती है. लेकिन टीम ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी किया अपनी टीम लिस्ट, 9 खिलाड़ी हुए बाहर, डेविड वार्नर पर लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.
Important Announcement