Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AIGF ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी बन गए है। विराट ने अपनी विराट पारी के साथ क्रिकेट जागत में खास मोकम हासिल कर लिया है। विराट कोहली ने सोमवार, 5 नवंबर को अपना 30 वां जन्मदिन मनाया। विराट कोहली के 30वें जन्मदिन पर ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है।


भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का दावा, धोनी शायद ही खेलेंगे अगला T-20 वर्ल्डकप
मुंबई की लोकल ट्रेन में मिला रवि शास्त्री का हमशक्‍ल, लोगों ने यूं लिए मजे

एआईजीएफ ने अपने पत्र में लिखा है कि, 'खेलो में से क्रिकेट से देश में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है और विराट कोहली ने पिछले कई वर्षो से अपने प्रदर्शन से करोडो प्रशंसकों का दिल जीता है। कोहली को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का मतलब उनकी प्रतिभा, योग्यता और कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करना होगा। इसी के साथ एआईजीएफ मानता है कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के स्तर और छवि को बढ़ाने के लिए कोहली द्वारा किए गए प्रयासों के कारण उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।'



कोहली कोहली क्रिकेट के हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे है और लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे है। हल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी पांच मैचों की वनडे सीरीज को 3-1 की जीत लिया। कोहली ने लगभग पूरी सीरीज के दौरान विंडीज के गेंदबाजो की पिटाई की किया और सीरीज में 151 के औसत से 453 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। उन्होंने सीरीज में 3 मैचों में लगातार शतकीय पारी खेली और लगातार तीन वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने।


विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए लागातार अच्छा प्रदर्शन किया है और खेल के तीनों प्रारूप में अभी तक कुल 18,500 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने शानदार करियर में अब तक 73 टेस्ट मैचों और 216 एक दिवसीय मैच खेले हैं और दो प्रारूपों में क्रमशः 10232 और 6331 रन बनाए हैं। उन्होंने ओडीआई में 38 शतक और टेस्ट में 24 रन बनाए हैं और 60 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं।



Herald