Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ATP Finals: इस्नर को हराकर जोकोविच की विजयी शुरूआत

लंदन
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सत्र के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में अमेरिका के जॉन इस्नर को लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से हरा विजयी शुरूआत की है। करियर के रिकार्ड छठे एटीपी फाइनल्स खिताब के लिए खेल रहे जोकोविच ने इस्नर के खिलाफ लगातार सेटों में जीत दर्ज की जहां इससे पहले इसी गुगा कुएर्टेन ग्रुप में जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने बिना बेजा भूलें करते हुए मारिन सिलिच के खिलाफ जीत दर्ज की जो उनकी सिलिच के खिलाफ लगातार छठी जीत थी।

लंदन के ओटू एरेना में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने इस्नर की तीन बार सर्विस ब्रेक की और एक भी ब्रेक अंक नहीं गंवाया। सर्बियाई खिलाड़ी ने मैच में केवल छह बेजा भूलें की और पहले सर्व पर 86 फीसदी अंक बटोरे और लगभग एकतरफा अंदाका में मैच जीता। 32 वर्षीय जोकोविच ने कहा, मैच बहुत बढिय़ा था, मुझे तीन बार इस्नर की सर्विस ब्रेक का मौका मिला, यह आसान नहीं था लेकिन मैंने सही समय पर सही खेला।