Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल डेल पोत्रो की जगह निशिकोरी ATP फाइनल्स में शामिल

लंदन
 अर्जेंटीना के जुआन माटन डेल पोत्रो के दाएं घुटने में चोट के कारण हटने के बाद जापान के केई निशिकोरी को लंदन में होने वाले 'एटीपी' फाइनल्स में जगह दी गई है। चोटी के आठ खिलाडिय़ों के बीच 11 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में निशिकोरी के अलावा जो अन्य खिलाड़ी हिस्सा लेंगे उनमें नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, रोजर फेडरर, अलेक्सांद्र जेवरेव, केविन एंडरसन, मारिन सिलिच और डोमिनिक थीम शामिल हैं।

इस सत्र के शुरू में अपने करियर की सर्वोच्च तीसरी रैंकिंग पर पहुंचने वाले डेल पोत्रो पिछले महीने शंघाई मास्टर्स के दौरान चोटिल हो गए थे। डेल पोत्रो ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि मैं लंदन में नहीं खेल पाऊंगा। यह बेहद खास टूर्नामेंट है और मैंने फिट होने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए । उपचार के बाद की प्रगति अच्छी है लेकिन मुझे अभी और समय की जरूरत है।’