Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 132 रनों पर सिमटी, D/L नियम के आधार पर भारत को मिला 137 का लक्ष्य

इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम हो रहे दूसरे टी20 मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर व्यवधान डाला है। जिसके कारण भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 19 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान विराट का ये फैसला सही साबित हुआ। दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से बाधित इस मैच में 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए है।

AUSvIND: हिटमैन रोहित ने मैदान में उतरते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस भारतीय को छोड़ा पीछे

दूसरे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलना का मौका नहीं दिया है। भारत की और से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2—2 विकेट लिए। इनके अलावा बुमराह, कुलदीप यादव और पांड्या ने 1—1 विकेट चटकाने में अहम भूमिका निभाई।

आज कार्तिक की पूर्णिमा को बन रहा हैं महालक्ष्मी योग, इन राशियों के लिए रहेगा धनोपार्जन का दिन

आॅस्ट्रेलिया की ओर से बेन मैकडर्मॉट ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए है। टीम इस सीरीज में 1—0 से आगे चल रही है। कंगारू टीम ने पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को चार रनों से हराया था। कंगारू टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। लेकिन धवन की ये आक्रामक पारी टीम के काम नहीं आ सकी।