इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान विराट का ये फैसला सही साबित हुआ। दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बना लिया। लेकिन बारिश आ जाने के कारण मैच को रोक दिया गया है।
आज कार्तिक की पूर्णिमा को बन रहा हैं महालक्ष्मी योग, इन राशियों के लिए रहेगा धनोपार्जन का दिन
दूसरे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलना का मौका नहीं दिया है। भारत की और से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा बुमराह, कुलदीप यादव और पांड्या ने 1—1 विकेट चटकाने में अहम भूमिका निभाई।
केंद्रीय आबकारी विभाग में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
आॅस्ट्रेलिया की ओर से बेन मैकडर्मॉट ने समाचार लिखे जाने तक सबसे ज्यादा 32 रन बनाए है। टीम इस सीरीज में 1—0 से आगे चल रही है। कंगारू टीम ने पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को चार रनों से हराया था। कंगारू टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। लेकिन धवन की ये आक्रामक पारी टीम के काम नहीं आ सकी।