इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच समय सिडनी के सिडनी मैदान में तीन टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। तीसरे टी20 मैच में आॅस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एॅरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आॅस्ट्रेलिया टीम का ये फैसला कुछ देर तो सही साबित हुआ क्योंकि कप्तान फिंच और डार्सी शॉर्ट ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। लेकिन ये जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। भारत के युवा चाइनमैन गेंदबाज यादव ने इस जोड़ी को तोड़ने में कामयाबी हासिल की। यादव ने फिंच 28 को पांड्या को कैच कराकर ये जोड़ी तोड़ी।
बाद में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और किसी भी कंगारू बल्लेबाज को नहीं टिकने दिया। आॅस्ट्रेलिया इसके साथ ही तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना पाई। आॅस्ट्रेलिया की और से डार्सी शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाएं।
भारत की ओर से आॅलरांउडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर के स्पेल में 36 रन खर्च करके चार अहम विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।