इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच ब्रिस्वेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 5.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे।
10वीं पास के लिए SSC में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करे आवेदन
वहीं, आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे है। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। विराट कोहली इस समय शानदार फार्म में चल रहे है। विराट कोहली इस सीरीज में ये खास बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकते है।
विराट की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते है। इस समय टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामलें में मार्टिन गुप्टिल 2271 रन बनाकर टॉप पर है। उसके बाद हमवतन रोहित शर्मा 2207 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। विराट के टी20 में 2102 रन है। ऐसे में विराट इन दोनों से आगे निकल सकते है। दूसरी ओर विराट टी20 में चौकों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते है। इस समय टी20 में सर्वाधिक चौके के मामलें में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान 223 चौके लगाकर टॉप पर है। वहीं, विराट के टी20 में 214 चौके है। विराट को दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 9 चौके की आवश्यकता है। नौ चौके लगाते ही विराट चौके के बादशाह बन जाएंगे।