Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : आॅस्ट्रेलिया दौरे पर तुरूप का इक्का साबित हो सकता हैं ये भारतीय गेंदबाज : डेमियन फ्लेमिंग

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में वेस्टइंडीज की टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 में रौंद कर शुक्रवार को आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारत के कई खिलाड़ियों के लिए ये दौरा पहला दौरा है। टीम में कई युवा खिलाड़ी है जो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और टीम इंडिया को पहली टेस्ट सीरीज जीताने में कामयाबी दिला सकते है।

10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में भारी भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

इसी के साथ ही आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने कंगारू टीम को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सावधान रहने की सलाह दी है। आपको बता दें कि आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में तुरूप का इक्का करार दिया है। जो छह दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया का चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सामना करेगा।

आॅस्ट्रेलिया के इस पूर्व तेज गेदबाज ने अपने इंटरव्यू में मीडिया को बताया कि, ;वह (बुमराह) वास्तव में तुरुप का इक्का हैं। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में फिलहाल छह टेस्ट मैच खेले है और 28 विकेट ​लेने में कामयाबी हासिल की है। फ्लेमिंग ने अपने साक्षात्कार में बुमराह के एक्शन के बारें भी कहा उनका ऐक्शन अपरपंरागत है और रन अप भी अजीब है। उसके पास तेजी और उछाल है तथा यार्कर में माहिर है जिसका मुझे लगता है कि वह पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छी तरह से उपयोग करेगा। साथ ही आॅस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह का अजीब एक्शन देखने के बाद कहा कि मुझे लगा कि वह दायें हाथ के बल्लेबाजों के लिये बाहर की तरफ स्विंग कर सकता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 3 टी20 मैच खेलेगी। भारतीय टीम 21 नंवबर को इस दौरे का पहला टी20 मैच खेल कर इस दौरे का आगाज करेगी।