Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चुना इस खतरनाक खिलाड़ी को, टीम की हुई घोषणा

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय आॅस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी20, चार टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी। भारतीय टीम की आॅस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत खराब रही। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को गाबा में खेला गया। वर्षा से बाधित इस पहले टी20 मैच में भारत को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। कंगारू टीम ने टी20 सीरीज में 1—0 बढ़त बना ली है।

दीपिका रणवीर इस मामलें में नहीं पछाड़ पाएं विराट अनुष्का को...

टी20 सीरीज के बाद भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए आॅस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी 14 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए आॅस्ट्रेलिया टीम ने दो युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी टिम पेन संभालेंगे।

IndvAus T20 : भारत के इस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंकाने वाला नाम

टीम में मार्श ब्रदर्स और ट्रेविस हेड तो अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं इनके अलावा लंबे अंतराल के बाद मिडिल ऑर्डर बैट्समैन पीटर हैंड्सकॉम्ब की वापसी हुई है। मार्क हैरिस को घरेलू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। हैरिस को भी टीम में शामिल किया गया।

भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए ये संभावित कंगारू टीम

टिम पेन (कप्तान), मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, क्रिस ट्रिमेन, पीटर सीडल, पीटर हैंड्सकॉम्ब।