Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: हिटमैन रोहित ने मैदान में उतरते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस भारतीय को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान विराट का ये फैसला सही साबित हुआ। दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 101 रनों का स्कोर खड़ा ​कर लिया था। आॅस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज में 1—0 से आगे चल रही है। कंगारू टीम ने पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को चार रनों से हराया था।

आज कार्तिक की पूर्णिमा को बन रहा हैं महालक्ष्मी योग, इन राशियों के लिए रहेगा धनोपार्जन का दिन

इसी के साथ आपको बता दें कि दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है। एमसीजी के मैदान पर भारत के रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी तीन-तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा एमसीजी मैदान में सर्वाधिक टी-20 खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।

इसके साथ ही एमसीजी स्टेडियम में उतरते ही रोहित शर्मा एमसीजी मैदान में चार मैच खेलने वाले पहले विदेशी भी बन गए है। रोहित शर्मा तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाएं और जल्द ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।