Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लग सकता हैं बड़ा झटका, अभ्यास मैच में ये मुख्य खिलाड़ी हुआ चोटिल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विराट कोहली की कप्तानी में आॅस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने गई हुई है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई है। जिसमें दोनों टीम 1—1 से बराबरी पर रही है। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन होने वाला है। टेस्ट सीरीज से पहली भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। प्रेक्टिस मैच टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एडी में चोट लगा बैठे है।

कोहली कंगारू धरती पर तोड़ सकते हैं भारतरत्न सचिन का ये 'विराट' रिकॉर्ड

चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत टीम आॅस्ट्रेलिया XI के विरूद्ध एक अभ्यास मैच खेल रही है। अभ्यास मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कैच लपकने के प्रयास में चोटिल हो गए हैं। शॉ के बाईं एड़ी में चोट लगी है। जिसके बाद पृथ्वी शॉ को टीम के फीजिया और अन्य सदस्य मैदान के बाहर ले गए। उसके बाद शॉ को स्कैन के लिए हॉस्पिटल लेकर गए। इसके साथ ही मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि इस समय पृथ्वी शॉ मेडिकल टीम के साथ अस्पताल में उनकी जांच करने के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में पहले खेलते हुए 358 रन बनाए थे। भारत की ओर से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 66 रन बनाए थे। समाचार लिखे जाने तक आॅस्ट्रेलिया XI भारत के स्कोर से 132 रन पीछे थी और उसके चार बल्लेबाज आउट हो गए थे।