Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : एडिलेड टेस्ट से हुए बाहर हुआ ओपनर पृथ्वी शॉ, ये है बड़ी वजह

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आॅस्ट्रेलिया XI के खिलाफ प्रेक्टिस मैच मैच खेलते हुए चोटिल हो गए। पृथ्वी शॉ ने जब से अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कदम रखा है। तब से कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

कोहली कंगारू धरती पर तोड़ सकते हैं भारतरत्न सचिन का ये 'विराट' रिकॉर्ड

चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया XI के बीच चार दिनों का एक प्रेक्टिस मैच खेला गया। इस प्रेक्टिस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 358 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस प्रेक्टिस मैच में भारत के पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इन पांच बल्लेबाजों में से पृथ्वी शॉ भी एक थे। पृथ्वी ने इस मैच में सबसे ज्यादा 66 रन बनाए।

इसी बीच जब आॅस्ट्रेलिया XI बल्लेबाजी करने उतरी तो पृथ्वी ने कैच पकड़ने के चक्कर में पैर पर चोट लगा बैठे। इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बीसीसीआई ने दी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी में जारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान एक कैच पकड़ने के दौरान शॉ के टखने में चोट आई है। जिसके कारण पृथ्वी को पहले टेस्ट से बाहर रखा गया है। अब एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच में शॉ मैदान में नहीं उतरेंगे। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच होने वाला है।