Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: बारिश ने भारत की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी, मैच हुआ रद्द

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम खेला जा रहा दूसरा टी20 मुकाबलाबारिश के कारण बेनतीजा रहा। हालांकि आॅस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए भारत को 137 रन का लक्ष्य दिया था। बारिश आॅस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान ही शुरू हो गई थे ऐसे में भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 19 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य मिला था।

AUSvIND: हिटमैन रोहित ने मैदान में उतरते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस भारतीय को छोड़ा पीछे

इसके बाद जब भारत के खेलने का समय शुरू हुआ तो बारिश नहीं रूकी ऐसे में एक बार फिर डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत को 11 ओवर में 90 रन बनाने का लक्ष्य मिला लेकिन जब इसके बाद भी बारिश नहीं रूकी तो मैच को रद्द करना पड़ा।

इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान विराट का ये फैसला सही साबित हुआ। दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से बाधित इस मैच में 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए।

ICC Womens T-20 World Cup : इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने तोड़ा भारतीय महिला क्रिकेटर्स का सपना, फाइनल में भिड़ेगी इस टीम से

दूसरे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलना का मौका नहीं दिया है। भारत की और से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा बुमराह, कुलदीप यादव और पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाने में अहम भूमिका निभाई।