भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज बुधवार 23 नवंबर को मेलबर्न के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दूसरे टी-20 मैच को जीत सीरीज को 2-0 से अपने कब्जे में करना चाहेगी. वहीं भारत की टीम इस मैच को जीत सीरीज को ड्रा करना चाहेगी.
मेलबर्न के मैदान पर भारत का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 16 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 10 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 6 टी-20 मैच जीते हुए हैं.
मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे से दो मैच भारत की टीम ने जीते हुए हैं और एक मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता हुआ हैं.
इस प्रकार है मेलबर्न के मैदान के आँकड़े

आपकों बता दें, कि मेलबर्न के मैदान पर अबतक 11 टी-20 अंतराराष्ट्रिय मैच खेले जा चुके हैं. जिसमे से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 6 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 140 का है. वहीं दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 129 रन का हैं.
इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारत की टीम ने बनाया था. भारत ने इस मैदान पर साल 2016 में 184 रन का बड़ा स्कोर बनाया. वहीं इस मैदान पर सबसे कम रन का स्कोर भी भारत के ही नाम हैं. भारतीय टीम साल 2008 में इस मैदान पर मात्र 74 रन पर ही आउट हो गई थी.
पिच रिपोर्ट

आपकों बता दें, कि मेलबर्न की पिच में गेंदबाजो को काफी अच्छा उछाल प्राप्त होता हैं, इसलिए गेंदबाज इस पिच का अच्छा फायदा उठा सकते हैं. वहीं बल्लेबाज अगर क्रीज पर कुछ वक्त बिता लेंगे, तो वह भी बड़ा स्कोर बना सकता हैं और बड़े-बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
हालाँकि, इस पिच पर सफ़ेद गेंद के साथ गेंदबाजो को ज्यादा स्विंग प्राप्त नहीं होने वाली हैं. स्पिनरों को भी इस पिच से ज्यादा कुछ खास मदद मिलने की उम्मीद नहीं हैं. सिर्फ तेज गेंदबाज इस पिच से अपनी गति और बाउंस के साथ बल्लेबाजों को हैरान कर सकते हैं.
भारत ने जीता टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस दूसरे टी-20 मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Virat Kohli(c), Lokesh Rahul, Rishabh Pant(w), Dinesh Karthik, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, K Khaleel Ahmed
Australia (Playing XI): D Arcy Short, Aaron Finch(c), Chris Lynn, Glenn Maxwell, Marcus Stoinis, Ben McDermott, Alex Carey(w), Nathan Coulter-Nile, Andrew Tye, Adam Zampa, Jason Behrendorff
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, पहला मैच हारने के बाद इन 11 को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.