Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- 12 में से ये खिलाड़ी होगा बाहर, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय टीम बुधवार को मिशन ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत करने जा रही है। विराट कोहली एंड कंपनी पिछले 4 दिन से मैदान में लगातार जमकर पसीना बहाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल दौरे की शुरूआत ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच के साथ करेगी।

बीसीसीआई के द्वारा जारी 12 में से इन 11 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका

तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को बुधवार में खेला जाएगा और इसी मैच से एक दिन पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम के 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Chennai T20: India beat West Indies 3-0

बीसीसीआई के द्वारा रिलीज की गई लिस्ट में उन्होंने 12 खिलाड़ियों को जगह दी है। अब इनमें से मैच से पहले कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट किसी एक खिलाड़ी को ड्रॉप करेंगे।

लेकिन मैच से करीब 24 घंटे पहले ही स्पोर्ट्स बिकी आपको इन 12 खिलाड़ियों में से संभावित प्लेइंग इलेवन परोसने जा रही है जो इस तरह से है।

विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम लिया था जिसके बाद एक बार फिर से अपना कमाल दिखाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयार हैं।

रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तो रोहित शर्मा कप्तान थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा विराट कोहली के डुपिटी होंगे और बल्लेबाजी में इनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में बेहतरीन पारी खेल अपनी फॉर्म को साबित किया जिसे बरकरार रखना चाहेंगे।

केएल राहुल

भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया की पिचों को देखते हुए मौका मिलना तय है जहां वो अपने आपको साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 में बढ़िया हाथ दिखाए थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के दूसरे विकेटकीपर अनुभवी दिनेश कार्तिक का हालिया टी-20 फॉर्म उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन सं अलग नहीं रख सकता है।

क्रुणाल पंड्या

हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या ने अपने डेब्यू पर ही खासा प्रभावित किया था और उन्हें इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में मौका मिलना तय है।

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पहले टी-20 मैच में खेलना पूरी तरह से तय है। जो अपनी स्विंग गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की पिच पर छा सकते हैं।

 

कुलदीप यादव

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टी-20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें युजवेन्द्र चहल पर तरजीह मिलना तय है।

खलील अहमद

युवा स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अब तक के अपने छोटे से करियर में शानदार गेंदबाजी की है। खलील अहमद ने जिस तरह का प्रदर्शन स्पिन पिचों पर किया है तो उनको तेज पिच पर तो मौका मिलेगा।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय गेंदबाजी ब्रिगेड की सबसे बड़ी कड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीमित ओवर की क्रिकेट के खासे प्रभावशाली गेंदबाज हैं। जो भारत की गेंदबाजी विभाग की जान हैं।

आपको बता दें, क्रुनाल पंड्या के टीम में होने की वजह से विराट कोहली को अपने पसंदीदा खिलाड़ी चहल को टीम से बाहर रखना पड़ेगा. भारतीय कप्तान कभी भी चहल को टीम से बाहर नहीं रखते हैं. हालांकि इस बार परिस्थिति अलग है और न चाहते हुए भी विराट कोहली को पहले मैच में ये फैसला लेना पड़ेगा.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- 12 में से ये खिलाड़ी होगा बाहर, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.