ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंबे इंतजार के बीच आज से दौरे का आगाज तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के साथ हो गया। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में पहले खेलते हुए 17 ओवर में 158 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की नहीं रही जोरदार शुरूआत
भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया टॉस हारने के बार पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा।

ऑस्ट्रेलिया का पहला झटका डॉर्सी शॉर्ट के रूप में जल्द ही लग गया लेकिन इसके बाद क्रिस लिन और एरोन फिंच ने तेजी के साथ 40 रन जोड़े। इसके बाद कुलदीप ने इन दोनों बल्लेबाजों को चलता किया।
3 विकेट आउट होने के बाद मैक्सवैल-स्टोइनिस का दिखा शो
क्रिस लिन और एरोन फिंच तो 75 के स्कोर तक पैवेलियन जा बैठे यहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा स्कोर बनाने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मर्कस स्टोइनिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर पूरी तस्वीर ही बदल डाली।

स्टोइनिस और मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाजों पर जबरदस्त धावा बोल दिया और देखते ही देखते स्कोर को 9 से ज्यादा रन प्रति ओवर तक पहुंचा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने जब महज 35 गेंदो में ही 76 रन जोड़ दिए।
खतरनाक साझेदारी के बाद स्टोइनिस ने खलील को दिया मौका
खलील अहमद ने टपकाया कैच तो फैंस ने कहे अपशब्द
तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 17 वां ओवर अपने सबसे प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपा।जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद बढ़िया बाउंस डाली। जिसे स्टोइनिस ने उपर कट की तरह थर्डमैन पर खेला।

स्टोइनिस का ये शॉट हवा ही में थर्डमैन पर खड़े सीधे खलील अहमद के हाथ में आसान कैच के रूप में गया लेकिन खलील ने एक बहुत ही आसान कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद जहां कप्तान कोहली और बुमराह इससे नाराज दिखे तो वहीं भारतीय फैंस के द्वारा खलील अहमद के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते देखा गया।
वीडियो
Fan abuse khaleel ahmed #AUSvIND pic.twitter.com/neiijvzgJp
— Journlist_view (@HaramiLaunde) November 21, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: 16.1 ओवर में खलील अहमद से हुई ये बड़ी गलती, कैमरे के सामने ही सुननी पड़ी गाली appeared first on SportzWiki Hindi.