भारतीय टीम को पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 रन के अंतर से हरा दिया था. वहीं दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द ही गया था.
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच आज 25 नवंबर रविवार को खेला गया. इस मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट के अंतर से जीत लिया और साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था 164 रन का स्कोर
pic source : cricket.aus.com
इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शानदार शुरूआत रही, ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच और डार्सी शार्ट ने पहले विकेट के लिए 68 रन की शानदार साझेदारी की, लेकिन इसके बाद टीम के 73 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते डार्सी शार्ट 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गये. वहीं एरोन फिंच ने 23 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली.
तीसरे नंबर में बल्लेबाजी करने आये ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ खास नहीं कर पाये और मात्र 13 रन के स्कोर पर आउट हो गये. इसके बाद बल्लेबजी करने आये बेन मकडरमर्ट भी पहली ही गेंद पर आउट हो गये.
विकेटकीपर एलेक्स कैरे ने 19 गेंद पर 27 रन की पारी खेली. क्रिस लिन भी 10 गेंदों में 13 रन बनाकर रन आउट हो गये. मार्क्स स्टोइनिस ने 7वें विकेट के लिए नाथन कुल्टर नाइल के साथ मिलकर 33 रन की शानदार साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाये.
भारतीय टीम के लिए इस मैच में क्रुनाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपने कोटे के 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं कुलदीप यादव ने भी भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया.
कोहली की पारी के दम पर भारत ने किया लक्ष्य हासिल

जवाब में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही, भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 5.2 गेंद पर ही 67 रन बना डाले थे.
हालाँकि, दोनों ही ओपनर बल्लेबाज 67 रन के इसी स्कोर पर अपने विकेट गंवा बैठे, भारत के लिए रोहित शर्मा ने जहां 16 गेंदों पर 23 रन बनाये. वहीं ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम के लिए 22 गेंदों पर 41 रन बनाये.
इसके बाद एक छोर से कप्तान कोहली ने टीम को संभाला, लेकिन दूसरी तरफ से टीम के विकेट गिरते रहे. हालाँकि, अंत में दिनेश कार्तिक का कप्तान कोहली को अच्छा साथ मिला और भारत की टीम ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 41 गेंदों में 61 रन की नाबाद शानदार पारी खेली. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए 18 गेंद में 22 रन का योगदान दिया.
यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : कोहली की शानदार पारी के दम पर भारत ने बराबर किया सीरीज, धवन ने 186 रनों की औसत से बनाया इतना रन appeared first on SportzWiki Hindi.