Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, इन 2 खिलाड़ियों को दिया मौका

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक कड़ी टक्कर की शुरुआत बुधवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के साथ हो चुकी है। अभी तो और भी दो टी-20 मैच बचें हैं, लेकिन दोनों ही टीमों की खास नजरें तो 6 दिसंबर से होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

इसी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जहां भारतीय टीम ने तो अपनी सेना काफी पहले ही तैयार कर दी है तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस को पहली बार टीम का हिस्सा बनाया है।

14 सदस्यीय टीम में युवा बल्लेबाज मर्कस हैरिस और क्रिस ट्रूमैन को मिली जगह

गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की टीम से लोहा लेने के लिए जिन 14 नामों की घोषणा की है उसमें तेज गेंदबाज क्रिस ट्रूमैन को भी शामिल किया है। तो वहीं टीम की कप्तानी विकेटकीपर टीम पेन के हाथों में ही रहेगी तो वहीं उनके डूपिटी के रूप में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को रखा गया है।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम में पीटर हैंड्सकॉम्ब की वापसी हुई है जो पाकिस्तान के खिलाफ यूएई के दौरे पर टीम की हिस्सा नहीं थे। बात करें मर्कस हैरिस की तो उन्होंने शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन में हैरिस 6 पारियों में 437 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका 250 रन बेस्ट स्कोर है।

दोनों ही खिलाड़ियों ने शेफील्ड शील्ड में किया है बेहतरीन प्रदर्शन

तो वहीं क्रिस ट्रिमैन ने भी शेफील्ड शील्ड में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। ट्रिमैन ने इस सीजन में अब तक 8 पारियों में करीब 20 की औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता होंस ने कहा कि विक्टोरिया के लिए शेफील्ड शील्ड में मर्कस हैरिस ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम में लेने को मजबूर किया है। हाल के दिनों में उन्होंने शेफील्ड शील्ड के बहुत ही हाई प्रेशर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने ना केवल रन बनाए बल्कि मानसिक दक्षता भी दिखायी जो हम मान सकते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी है।

वहीं होंस ने ट्रिमैन को लेकर कहा कि क्रिस ट्रिमैन ने भी विक्टोरिया के लिए गेंद के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। शेफील्ड शील्ड में उनके फॉर्म ने उन्हें इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाया है। वो पिछले काफी समय से लगातार विकेट ले रहे हैं जिससे वो टीम में अपनी जगह के हकदार थे।

इस तरह से है ऑस्ट्रेलियाई टीम

टिम पेन(कप्तान), एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, मिचेल मार्श(उपकप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, मर्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड(उपकप्तान) पेट कमिंस, पीटर सीडल, क्रिस ट्रिमैन

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, इन 2 खिलाड़ियों को दिया मौका appeared first on SportzWiki Hindi.