Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : बारिश के चलते रद्द हुआ दूसरा टी-20, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

आज ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच की शुरुआत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतने के साथ हुई और कप्तान साहब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आप सभी को बता दे, कि विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला बारिश को ध्यान में रखते हुए लिया.

टॉस जीतने के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल यह लगातार 19वां मौका रहा, जब भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हो.

सबसे खास बात यह रही, कि टीम के अंतिम एकादश में विराट कोहली ने कोई बदलाव नहीं किया और पिछले मैच के खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरे. वही बात अगर मेजबान टीम की करे, तो उन्होंने एक बदलाव किया और टीम में बिली स्टेनलेक की जगह नाथन कोल्टर नाइल को टीम में शामिल किया.

शुरुआत धमाकेदार

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय टीम इंडिया के लिए सही साबित हुआ. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (0) को चलता कर दिया. आरोन फिंच विकेट के पीछे ऋषभ पन्त को अपना कैच थमा बैठे और भारतीय टीम ने जोरदार अंदाज में मैच का आगाज किया.

पहले ओवर में मात्र एक रन देने वाले भुवनेश्वर कुमार यही नहीं रुके और अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भी विकेट हासिल करते करते रह गये. दरअसल तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने डी’आर्सी शोर्ट का एक आसान सा कैच बेहद ही अच्छे प्रयास के बाद टपकाया दिया. इसी ओवर की चौथी गेंद पर बाउंड्री लाइन के ठीक पास जसप्रीत बुमराह ने भी क्रिस लीन का कैच छोड़ दिया.

चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर खलील अहमद ने क्रिस लीन (13) को आउट कर टीम इंडिया दूसरी सफलता दिलाई. पॉवर प्ले का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 40/3 का रहा.

सही शुरुआत का दिखा असर

Image Credit By : Getty Images

ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर उनके पारी के आधे ओवर समाप्त होने तक 54/4 का रहा. आरोन फिंच और क्रिस लीन के अलावा डी’आर्सी शोर्ट (14) और मार्कस स्टोइनिस (4)  स्कोर पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टीम के सबसे आक्रामक खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (19) अपनी विकेट क्रुणाल पांड्या को दे बैठे.

ब्रिस्बेन की तरह मेलबर्न में भी बारिश ने खेल में बाधा डाली. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और टीम ने 19 ओवर की बल्लेबाजी में सात विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बनाया. डकवर्थ लुइस नियम के चलते विराट एंड कंपनी को 19 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य मिला.

                                                       ऑस्ट्रेलिया की पारी तक का संक्षिप्त स्कोरकार्ड : 

Image Credit By : Sportzwiki Live Score

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद सबसे ज्यादा दो दो विकेट लेने में सफल रहे. भारतीय गेंदबाजो के प्रदर्शन पर एक नजर :

Image Credit By : Sportzwiki Live Score

भारतीय टीम ले सलामी बल्लेबाज इससे पहले लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरते, उससे पहले ही तेज बारिश ने एक बार रंग में भंग डालने का काम कर दिया. लक्ष्य को घटाकर इसके बाद 11 ओवर में 90 रन कर दिया गया, लेकिन एक बार फिर से बारिश के चलते भारतीय टीम की पारी शुरु ना हो सकी.

अंत में मैदान पर मौजूद अम्पायरों ने यह निर्णय लिया, कि टीम इंडिया अब 5 ओवर में 46 रन का लक्ष्य हासिल करने मैदान पर उतरेगी और अगर इस बार भी बारिश ने बाधा डाली तो खेल को रद्द कर दिया जायेगा और अंत में हुआ भी यह मैच रद्द कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी 1-0 से आगे हैं.

 

The post AUSvsIND : बारिश के चलते रद्द हुआ दूसरा टी-20, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे appeared first on SportzWiki Hindi.