भारत को ब्रिसबेन में खेले गये पहले टी-20 मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मेलबर्न के मैदान पर 23 नवंबर शुक्रवार को खेला जाना है. इस दूसरे टी-20 मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं भारत की संभावित एकादश पर एक नजर
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पहले टी-20 मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे और मात्र 7 रन पर ही आउट हो गये थे. इस दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे. वह टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं.
शिखर धवन

शिखर धवन ने पहले टी-20 मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सभी का दिल जीत लिया था. धवन ने 42 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली थी.
विराट कोहली (कप्तान)

विराट कोहली पहले टी-20 में फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आये थे, लेकिन इस दूसरे टी-20 मैच में वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. वहीं टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी विराट कोहली के ही कंधे पर होगी.
मनीष पांडे

केएल राहुल का फॉर्म बहुत खराब है. वह लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं, इसलिए केएल राहुल की जगह दूसरे टी-20 मैच में मनीष पांडे को मौका मिल सकता हैं.
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने पहले टी-20 मैच में 20 रन की एक आक्रमक पारी खेली थी. इस मैच में वह एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे. टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी भी ऋषभ पंत के कंधों पर ही होगी.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने पहले टी-20 मैच में 13 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली थी. हालाँकि, वह अपनी इस पारी से टीम को जीत नहीं दिला पाये थे, लेकिन उनका दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने पहले टी-20 में नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की थी. इस दूसरे टी-20 मैच में भी भुवनेश्वर कुमार को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय हैं.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को भी भारत की इस टीम में जगह मिलेगी. उन्होंने पहले टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे.
उमेश यादव
विश्वकप 2019
खलील अहमद पहले टी-20 मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, इसलिए दूसरे टी-20 मैच में खलील अहमद की जगह उमेश यादव को भारतीय टीम में मौका मिल सकता हैं.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में भारत के नंबर-1 गेंदबाज हैं, इसलिए इनका प्लेइंग इलेवन में खेलना निश्चित ही हैं. बुमराह ने पहले टी-20 में भी शानदार गेंदबाजी की थी.
युज्वेंद्र चहल

पहले टी-20 मैच में युज्वेंद्र चहल को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था, लेकिन इस दूसरे टी-20 मैच में चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय माना जा रहा हैं. पहले टी-20 मैच में महंगे साबित हुए क्रुनाल पांड्या की जगह चहल दूसरे टी-20 मैच में खेल सकते हैं/
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: दुसरे टी-20 के लिए 11 सदस्यी भारतीय टीम, टीम में स्टार खिलाड़ी की छुट्टी समेत 3 होंगे बदलाव! appeared first on SportzWiki Hindi.