भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया था. वहीं इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच रद्द हो गया था. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में 25 नवंबर को खेला जायेगा.
आइये डालते है एक नजर भारतीय टीम की संभावित एकादश पर :
रोहित शर्मा

पहले टी-20 मैच में भारत की टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाये थे. वहीं दूसरे में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. इसलिए अंतिम टी-20 मैच में रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन ने पहले टी-20 मैच में सभी को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खुश कर दिया था. अब तीसरे टी-20 मैच में भी शिखर धवन अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
विराट कोहली (कप्तान)

पहले टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आये थे, लेकिन उनके इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी, इसलिए तीसरे टी-20 मैच में वह खुद जिम्मेदारी लेते हुए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. साथ ही टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी भी विराट कोहली के कंधे पर ही होगी.

केएल राहुल पर कप्तान विराट कोहली का काफी भरोसा हैं. विराट ने राहुल को खराब फॉर्म के बावजूद दूसरे टी-20 में मौका दिया था. हालाँकि, दूसरे टी-20 में राहुल को अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला, इसलिए अब तीसरे टी-20 में भी केएल राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय हैं.
मनीष पांडे

ऋषभ पंत ने दूसरे टी-20 मैच में बहुत खराब खराब विकेटकीपिंग की थी, इसलिए उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता हैं और उनकी जगह मनीष पांडे को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.
दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)

अगर ऋषभ पंत को तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता हैं, तो दिनेश कार्तिक को टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिल सकती हैं और साथ ही उनके कंधो पर टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी.
क्रुनाल पांड्या

दूसरे टी-20 मैच में क्रुनाल पांड्या ने अपने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद अंतिम टी-20 मैच में जगह मिलना तय हैं.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे टी-20 मैच में भारत के लिए नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की थी, इसलिए उनका भी टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं. भुवी ने दूसरे टी-20 मैच में अपने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव भारतीय टीम के सबसे प्रमुख स्पिनर हैं. उन्होंने शुरूआती दोनों टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की हैं और वह अब अपनी यही फॉर्म तीसरे टी-20 मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने दुसरे टी-20 में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. वह अपनी इस फॉर्म को तीसरे टी-20 मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.
खलील अहमद

खलील अहमद ने भारतीय टीम को दूसरे टी-20 मैच में नई गेंद से शुरूआती विकेट दिलाये थे. दूसरे टी-20 मैच में उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद तीसरे टी-20 मैच की भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : करो या मरो मुकाबले वाले तीसरे टी-20 मैच में इस एक बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! appeared first on SportzWiki Hindi.