भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन के क्रिकेट स्टेडियम में 21 नवंबर बुधवार को खेला जाना हैं.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का यह पहला मैच भारत के समय अनुसार दिन में 1.30 बजे से शुरू होगा. इस पहले टी-20 को जीत दोनों ही टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.
पहले टी-20 मैच के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान

बता दें, कि इस पहले टी-20 मैच के लिए भारत ने अपनी टीम 12 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया हैं. भारत की इस 12 सदस्यी टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथ में हैं.
भारत की इस टीम में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई हैं. बता दें, कि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. इन दोनों ही खिलाड़ियों को ही आराम दे दिया गया था.
12वें खिलाड़ी के रूप में अब युज्वेंद्र चहल को भारत की इस टीम में मौका मिला हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल हैं. शुरूआती 11 खिलाड़ी ही टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं.
इन चार खिलाड़ियों को टीम से रखा गया है बाहर

बता दें, कि श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, उमेश यादव, और वाशिंगटन सुंदर को पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया हैं. यह चारों खिलाड़ी भारत की 16 सदस्यी टीम में शामिल हैं, लेकिन इन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया हैं. विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है.
इस प्रकार है भारत की 12 सदस्यी टीम

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुनाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युज्वेंद्र चहल
We’ve announced our 12 for the 1st T20I against Australia at The Gabba #TeamIndia pic.twitter.com/c6boLtieGf
— BCCI (@BCCI) November 20, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: बीसीसीआई ने घोषित किया पहले टी-20 मैच के लिए 12 सदस्यी टीम, विराट का पसंदीदा खिलाड़ी टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.