Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पहले टी-20 की 12 सदस्यी टीम देख सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की कही बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के कल से टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से सीरीज जीतने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी इस समय टीम से बाहर है और टीम इस समय बेहद कमजोर नज़र आ रही है. ये बात भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली का भी मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की की टीम इस बेहद कमजोर है और भारत उन्हें आसानी से हरा सकते है. उन्होंने ये बात इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कही है. इसके अलावा उन्होंने टीम चयन को लेकर भी बात की है.

टीम चयन को लेकर कही ये बात 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के लिए पहले से ही 12 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी है. ऐसे में टीम चयन को लेकर बोलते हुए गांगुली ने कहा कि

“भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगा जिनमें भूवी बुमराह और खलील होंगे. इसके अलावा दो स्पिनर कुलदीप और दूसरा कौन खेलेगा इस पर कुछ कह नहीं सकते, लेकिन भारत एक अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प के साथ जाना चाहेंगा, तो मैं तो कहूंगा कि युजवेंद्र चहल की जगह पर क्रुणाल पांड्या को खिलाया जा सकता है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांड्या बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं. भारत के पास कॉन्फीडेंस है. मैं क्रुणाल पांड्या को चहल की जगह पर खिलाऊंगा. क्रुणाल टीम में जडेजा का रोल निभाएंगे. टीम में बैलेंस है. हालांकि भारत को कंडीशन के साथ तालमेल बिठाना होगा.

भारत के पास है मौका 

सीरीज में दावेदारी को लेकर बात करते हुए दादा ने कहा कि

“भारत सीरीज जीतने के लिए फेवरेट टीम मानी जा रही है. भारत फेवरेट के तौर पर शुरुआत भी करेगा. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभव की कमी है. सीरीज का पहला मैच अगर भारत बहुत बड़े अंतराल से जीत जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ेगा. स्मिथ-वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैन हटाने के इनकार कर दिया है जिसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया अपने दो बड़े खिलाड़ियों के बिना खेलेगी.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“अगर वो पहला मैच एकतरफा मुकाबले में हारते हैं तो उन्हें वापसी करने में काफी मुश्किल होगी.”

पहले मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को क्या करना चाहिए? इस पर दादा ने कहा कि

“टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करना चाहिए. क्योंकि शाम के वक्त भारत को चेस करने में आसानी होगी.”

टीम की हो गई है घोषणा 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाना है. भारत के अंतिम बाहर खिलाड़ी के नाम का एलान किया गया है जिसमें मनीष पांडे का नाम नहीं है.

टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल

The post AUSvsIND: पहले टी-20 की 12 सदस्यी टीम देख सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.