भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना हैं. इस सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में खेला गया था और इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
इस पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग साझेदारी भी कुछ खास नहीं रह पाई थी और यह भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा था.
रोहित पहले टी-20 में रहे थे फ्लॉप
Image Credit By : Getty Images
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा पहले टी-20 मैच में फ्लॉप साबित हुए थे. टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 गेंदों पर मात्र 7 रन ही भारतीय टीम के लिए बना पाये थे. रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के चलते भारतीय टीम को एक अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाई थी.
हालाँकि, दूसरे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था. शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए मात्र 42 गेंदों पर 76 रन की एक शानदार पारी खेली थी.
दूसरे टी-20 में भी धवन-रोहित की जोड़ी ही करेगी ओपनिंग!

बता दें, कि इस दूसरे टी-20 मैच में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी ही भारतीय टीम की पारी की शुरूआत करेगी.
भारतीय टीम की यह ओपनिंग जोड़ी लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में दुनिया की बेस्ट जोड़ी मानी जाती हैं. जिस दिन इस जोड़ी के दोनों बल्लेबाज फॉर्म में होते हैं. उस दिन इस जोड़ी को रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता हैं.
शानदार रिकॉर्ड हैं इस जोड़ी का
आपकों बता दें, कि रोहित शर्मा और शिखर धवन को जोड़ी भारतीय टीम की सबसे बेस्ट ओपनिंग जोड़ी हैं. इस जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हुए अबतक सबसे ज्यादा रन बनाये हुए हैं.
रोहित और धवन की जोड़ी ने अबतक भारतीय टीम के लिए 41 पारियों में ओपनिंग की हैं. जिसमे उन्होंने 32.09 की औसत से 1316 रन बनाये हुए हैं. रोहित शर्मा और शिखर धवन को जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए 3 शतकीय साझेदारी की हुई हैं.
वहीं 4 अर्धशतकीय साझेदारी की हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में इस जोड़ी से भारतीय टीम को एक शानदार शुरूआत देने की उम्मीद होगी.
इस प्रकार है दूसरे टी-20 मैच के लिए दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद.
ऑस्ट्रेलिया : डीआर्सी शॉर्ट, एरोन फिंच (कप्तान), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडर्मट, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेंडोरफ, बिली स्टेनलेक, एश्टन एगर, नाथन कॉल्टर ओ नाइल.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: पहले टी-20 मैच में रोहित हुए थे फ्लॉप, दूसरे टी-20 में यह दो खिलाड़ी ओपनिंग करते आयेंगे नजर! appeared first on SportzWiki Hindi.