Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, तीसरा टी-20: 4 विकेट लेकर सोशल मीडिया पर छाए क्रुणाल पंड्या, तो उड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी का मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

आज के मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल स्टार्क को शामिल किया गया वहीं भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर 6 विकेट पर 164 रन बनाये।

भारतीय स्पिनरों ने की अच्छी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और डार्शी शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। उनके साथ भारतीय स्पिनरों ने टीम को मैदान में वापस लाया। पहले कुलदीप ने आरोन फिंच को पवेलियन भेज।

उसके बाद क्रुणाल पांड्या ने लगातार दो गेंद पर डार्शी शॉर्ट और बेन मैकडेर्मोट को पवेलियन भेजा। उसके बाद पांड्या ने ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेजा।

काफी खराब हुई फील्डिंग

भारतीय फील्डरों ने आज के मैच में काफी खराब फील्डिंग की। रोहित शर्मा ने आरोन फिंच के कैच टपका दिया। उसके अलावा मैदान पर कई बाद भारतीय फील्डरों में गेंद छोड़े। विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर विकेटकीपिंग में जूझते दिखे।

लोगों ने ऑस्ट्रेलिया ककी पारी के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND, तीसरा टी-20: 4 विकेट लेकर सोशल मीडिया पर छाए क्रुणाल पंड्या, तो उड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.