Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ब्रिस्बेन में होने वाला पहला टी-20 मैच स्टार स्पोर्ट्स पर भारतीय समयानुसार 7 बजे नहीं, बल्कि इस चैनल पर इतने बजे शुरू होगा मैच

विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। इस बार भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में मेहमान बनकर पहुंची है और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी। इस दौरे का आगाज बुधवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के के पहले टी-20 मैच के साथ होने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक कांटे की टक्कर होने की संभावना है और इस जंग का बिगुल ब्रिस्बेन में बुधवार को फुंकने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें 21 नवंबर को जब ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो ना केवल दोनों देशों के फैंस बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के फैंस की नजरें इस मुकाबले में रहेंगी।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क पर किया जाएगा मैच का सीधा प्रसारण

अब जब बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मुकाबले की हो तो दर्शकों में जबरदस्त बेताबी देखी जा सकती है। और हम उन फैंस को इस मुकाबले में सबसे अहम जानकारी से रूबरू करवाते हैं जो स्टेडियम में नहीं पहुंच सकेंगे।

तो आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने की वाले इस महा भिडंत की ब्रॉडकास्टिंग सोनी नेटवर्क के पास हैं जो इस पूरे दौरे की लाइव स्ट्रिमिंग दिखाएगा।

ब्रिस्बेन में होने वाला पहला मैच भारतीय समयानुसार होगा दोपहर 1.30 बजे से शुरू

ब्रिस्बेन में होने वाला पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर को 1.30 बजे शुरू होगा। ये मैच सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

जिसमें सोनी टेन-1 पर अंग्रेजी और सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री में प्रसारण होगा। साथ ही डिजिटल एप सोनी लिव पर भी मैच कै लुत्फ उठाया जा सकेगा।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ब्रिस्बेन में होने वाला पहला टी-20 मैच स्टार स्पोर्ट्स पर भारतीय समयानुसार 7 बजे नहीं, बल्कि इस चैनल पर इतने बजे शुरू होगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.