Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : भारत से होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान

भारत को 21 नवंबर से लेकर 18 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच इस दौरे में तीन टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और चार टेस्ट मैच खेले जाने है.

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले 21 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक टी-20 सीरीज खेली जायेगी. वही उसके बाद 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी. वही 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी.

इस प्रकार हैं टी-20 सीरीज का कार्यक्रम 

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 21 नवंबर को 2.30 बजे से ब्रिसबेन में खेला जायेगा.

वही बाकि के दोनों टी-20 मैच 1.30 बजे से खेले जायेंगे. दूसरा टी-20 मैच जहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पर 23 नवंबर को खेला जायेगा. वही तीसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर 25  नवंबर को खेला जायेगा.

सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान 

बता दें, कि भारतीय टीम के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया हैं. जो टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई हैं. वहीं टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 नवंबर को होने वाले टी-20 मैच में भी खेलेगी.

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में तेज गेंदबाज जेसन बेहरेंडोरफ की वापसी हुई हैं. वहीं मिचेल मार्श, पीटर सिडल और नाथन लियोन को टीम में जगह नहीं मिली हैं.

आस्ट्रेलिया टी-20 टीम : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरे, एश्टन एगर, जेसन बेहरेंडोरफ, नाथन कॉल्टर नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडमर्ट , डीआर्सी शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा

टी-20 सीरीज के लिए इस प्रकार हैं भारतीय टीम 

भारत टी 20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, खलील अहमद

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : भारत से होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.