भारतीय टीम अगले एक या दो दिन में ही ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े और मुश्किल दौरे के लिए उड़ान भरने वाली है। भारतीय टीम को इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से नहीं बल्कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ करनी है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगा आगाज
ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय टीम को विराट कोहली की अगुवायी में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ करनी है जिसका आगाज 21 नवंबर को पहले टी-20 मैच के साथ होगा।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस जंग को लेकर पूरा क्रिकेट जगत उत्सुक है लेकिन इन सबके बीच भारतीय फैंस कुछ ज्यादा ही बेताब हैं। जिनको ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के समय पर रहेगी दर्शकों की नजरें
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय फैंस में हर कोई तो वहां पहुंचकर स्टेडियम से मैच का लुत्फ तो नहीं उठा आएंगे ऐसे में उनके लिए तो अपने ही वतन में टीवी पर मैच का लुत्फ उठाना ही सबसे बड़ा जरिया होगा।

तो इसके लिए हमारे यानि भारतीय टीम के हर दर्शक को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के भारतीय समयानुसार मैच के शुरू होने की जानकारी बहुत मायने रखती है।
भारतीय समयानुसार मैच शुरू होने का समय
हम आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल कैसा रहेगा जिसमें आपको बताएंगे मैच की तारीख, स्थान से लेकर मैच शुरू होने के समय……

तो इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होगा जिसका पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 नवंबर और तीसरा और आखिरी मैच 25 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच मेलबर्न और तीसरा मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस सीरीज के तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.20 बजे शुरू होंगे।
इस तरह से है पूरा कार्यक्रम
| तारीख | मैच | स्थान | समय(भारतीय समयानुसार) |
| 21 नवंबर | पहला टी-20 | ब्रिस्बेन | 1.20 दोपहर |
| 23 नंवबंर | दूसरा टी-20 | मेलबर्न | 1.20 दोपहर |
| 25 नवंबर | तीसरा टी-20 | सिडनी | 1.20 दोपहर |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरू होने का जाने भारतीय समय appeared first on SportzWiki Hindi.