ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टीम में जगह दी है। मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक के स्थान पर शामिल किए गए हैं।
JUST IN: Mitchell Starc replaces injured Billy Stanlake in Australia's squad for the final T20 against India #AUSvIND
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 24, 2018
तीसरे टी-20 मैच में चोटिल बिली स्टेनलेक की जगह लेंगे मिचेल स्टार्क
ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान बिली स्टेनलेक को चोट लग गई थी जिसके बाद शुक्रवार को वो मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में नहीं खेल सके थे।

ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल बिली स्टेनलेक के स्थान पर अपनी टीम के सबसे अनुभवी और सफलतम तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में उतारने का फैसला किया है।
मिचेल स्टार्क हैं टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम के प्रमुख गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस टी-20 सीरीज के बाद अगले महीनें 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है जिसमें मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी विभाग की सबसे बड़ी ताकत होंगे।

मिचेल स्टार्क वापसी के बाद ऐसी कुछ खास लय में नजर नहीं आए हैं। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मिचेल स्टार्क को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में उतार कर मिचेल स्टार्क का कुछ आत्मविश्वास लौटाना चाहती है।
ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में 2 मैचों के बाद है 1-0 से आगे
भारत के खिलाफ खेली जा रही इस टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 4 रनों से जीत हासिल की थी।

इसके बाद शुक्रवार को मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेला गया दूसरा टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19 ओवर के बाद बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी और आखिर इस मैच को रद्द कर दिया गया। अब ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों के बाद 1-0 से आगे है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से बाहर हुए चोटिल बिली स्टेनलेक, इस दिग्गज तेज गेंदबाज को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.