ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में बुधवार को खेला गया। इस मैच में भारत को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच के बाद अब दोनों ही टीमें दूसरे टी-20 मैच के लिए तैयार हैं।
इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी मेलबर्न टी-20 में नजरें
दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर पटलवार करना चाहेगी,

लेकिन हम आपको दोनों टीमों की तरफ से दूसरे टी-20 मैच के वो 5 खिलाड़ी बताते हैं जिन पर रहेंगी हर किसी की नजरें।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में कोई कमाल नहीं दिखा सके लेकिन भारत के सबसे प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली से फैंस को दूसरे टी-20 में बड़ी उम्मीदें हैं जिनको देखना दिलचस्प होगा।

शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 से पहले पूरी तरह से फ्लॉप रहे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 में 92 रन और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में 76 रनों की पारी खेल पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टी-20 मैच में बारिश के कारण 4 ओवर की गेंदबाजी नहीं करने मिली लेकिन उन्होंने इस दौरान केवल 21 रन देकर मैक्सवैल का अहम विकेट लिया जिसके बाद दूसरे मैच में उन पर नजरें जरूर रहेंगी।

ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के टी-20 फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रिस्बेन टी-20 में जबरदस्त तूफानी पारी खेली।मैक्सवेल की इस ताबड़तोड़ पारी के बाद इस सीरीज के दूसरे मैच में भी दर्शकों का उन पर खास नजरें रहेंगी। जो उनसे एक बार फिर से ऐसी ही पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक टी-20 बल्लेबाज क्रिस लिन का बल्ला वैसे पिछले कुछ मैचों से खामोश था लेकिन भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में क्रिस लिन ने तेज तर्रार पारी खेली। लिन ने अपनी इस तूफानी पारी से दूसरे वनडे के लिए भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- मेलबर्न में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में दोनों ही टीमों के इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें appeared first on SportzWiki Hindi.