Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को टी-20 टीम से रिलीज कर बीसीसीआई ने सिडनी में सौपी ये जिम्मेदारी

Bangar said, "We can understand that the players are playing for their career

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से अपने अभियान को शुरू करने जा रही है। जिसमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इस टी-20 सीरीज पर अपनी नजरें लगायी हुई है।

संजय बांगड़ टी-20 सीरीज में नहीं रहेंगे भारतीय टीम के साथ

लेकिन वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ ऑस्ट्रेलिया में तो मौजूद हैं, लेकिन वो टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के साथ नहीं हैं।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ टी-20 सीरीज के दौरान टीम के साथ नहीं रहेंगे तो कहां रहेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है लेकिन हम आपको बता देते हैं कि संजय बांगड़ आखिर कहां रहेंगे।

संजय बांगड़ पहुंचे सिडनी, टेस्ट से पहले टेस्ट खिलाड़ियों को करवाएंगे प्रैक्टिस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 6 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होनी है जिसे भारत के लिए रियल टेस्ट बताया जा रहा है। सिडनी में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच की तैयारी को लेकर संजय बांगड़ सिडनी पहुंच चुके हैं।

जी हां भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ सिडनी में भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास करवाएंगे। टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी नेट में संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करेंगे।

संजय बांगड़ करेंगे टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाजो की मदद

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ हमारे थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट नुवान और लॉजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे।

बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा कि “पृथ्वी और हनुमा विहारी दोनों पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हैं। 25 नवंबर तक वो बांगड़ तक वो अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और पार्थिव पटेल के साथ ट्रेनिंग करेंगे। रवि शास्त्री वहां है और विराट, रोहित जैसे सीनियर भी हैं इसलिए बेहतर यही है कि संजय ऑस्ट्रेलियाई हालात की अपनी समझ के साथ पहली बार दौरे पर गए खिलाड़ियों की मदद करें।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को टी-20 टीम से रिलीज कर बीसीसीआई ने सिडनी में सौपी ये जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.