Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे किंग कोहली के नाम इस साल टी-20 में दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों के पहले टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के एक फैसले की जमकर आलोचना हो रही हैं.

दरअसल, इस मैच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद से पहले केएल राहुल को बल्लेबाजी के लिए भेजा था, उनका यह फैसला पूरी तरह गलत रहा था. ना तो इस मैच में केएल राहुल रन बना पाये और ना ही विराट कोहली टीम के लिए रन बना पाये.

8 गेंदों पर मात्र 4 रन बना पाये कोहली 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस मैच में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाये और 8 गेंदों में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गये थे. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आये थे, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ था.

अपने टी-20 करियर में इस साल सबसे ज्यादा बार सस्ते में आउट हुए है कोहली

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मात्र 4 रन पर आउट होने के कारण कप्तान कोहली ने एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं. वह इस साल कुल 4 बार 10 से कम रन पर आउट हुए हैं. वह साल 2018 में कुल 4 बार दहाई के आँकड़े तक नहीं पहुंच पाये हैं.

इन टी-20 मैचों में नहीं पहुंच पाये दहाई के आँकड़े में 

आपकों बता दें, कि विराट कोहली इस साल सेंचुरियन में खेले टी-20 मैच में मात्र 1 रन पर आउट हो गये थे. वहीं इसके बाद डब्लिन में वह आयरलैंड के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे.

इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ वह फिर डब्लिन में ही 9 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के टी-20 मैच में 4 रन के स्कोर पर आउट हो गये. वह इस साल कुल 4 बार सिंगल डिजिट के स्कोर तक पहुंच सकते हैं.

यहाँ देखे हर साल सिंगल डिजिट में कोहली के रन 

साल 2011 : 1 बार

साल 2012 : 2 बार

साल 2013 : 0  बार

साल 2014 : 0 बार

साल 2015 : 1 बार

साल 2016 : 1 बार

साल 2017 : 1 बार

साल 2018 : 4 बार

ऐसा रहा हैं कोहली का अबतक का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अबतक अपने क्रिकेट करियर में कुल 73 टेस्ट मैच, 216 टी-20 मैच और 63 टी-20 मैच खेले हैं.

उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 54.57 की शानदार औसत से 6331 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले गये 216 टी-20 मैचों में 59.83 की बेहतरीन औसत से 10232 रन बनाये हुए हैं.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 47.86 की औसत से 2106 रन बना चुके हैं. विराट कोहली वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट दोनों में ही आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 के स्थान पर हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post AUSvsIND : हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे किंग कोहली के नाम इस साल टी-20 में दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.