Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, दूसरा टी-20: भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के बावजूद ट्विटर पर बना इस खिलाड़ी का मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में आज टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इससे पहले ब्रिस्बेन में हुए पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से अपने नाम किया था। आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में मिली हार के बावजूद भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोटिल तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक की जगह नाथन कुल्टर नाईल को टीम में शामिल किया गया।

भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी

पहले मैच में जबरदस्त धुनाई के बाद भारतीय गेंदबाजों ने आज के मैच में शानदार वापसी की। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान आरोन फिंच को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय फील्डरों ने कुछ कैच छोड़े, लेकिन गेंदबाजों ने लगातार मेजबान बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते रहे। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई।

ट्विटर पर उड़ा ऋषभ पंत का मजाक 

भारतीय टीम ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत का जमकर मजाक उड़ा। उन्होंने पहले डार्शी शॉर्ट का आसान कैच टपका दिया।

पंत यही नहीं रुके, उन्होंने कई मौकों पर गेंद छोड़ा। मैच के अंतिम ओवरों में उन्होंने चौका छोड़ दिया। इसी वजह से ट्विटर पर जमकर उनका मजाक उड़ा।

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post AUSvsIND, दूसरा टी-20: भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के बावजूद ट्विटर पर बना इस खिलाड़ी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.