ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मेलबर्न में खेला गया ये मैच एक बार फिर से बारिश की भेट चढ़ गया और एक पारी के 19 ओवर के बाद ही इन्द्र देवता के लगातार बरसने के कारण रद्द कर दिया गया।
बारिश ने भारतीय टीम के साथ ही फैंस को भी किया निराश
इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला गया था जहां बारिश की कुछ रूकावट के बीच मैच तो पूरा हुआ और भारतीय टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में भारतीय फैंस को अपनी टीम की हार से निराश होना पड़ा। लेकिन वो मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान एक बार फिर से अपनी भारतीय टीम से उम्मीदें लेकर आए।
भारतीय फैंस मेलबर्न में आए थे अपनी टीम से उम्मीदें लेकर
विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने भारतीय फैंस को एक पारी में तो निराश नहीं किया और ऑस्ट्रेलिया की पारी को 19 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन ही बनाने दिए। और जीत की उम्मीद जगा दी।

लेकिन इन्द्र देवता को ये मंजूर नहीं था और लगातार बारिश के बीच मैच को रद्द घोषित कर दिया, जिससे फैंस को बड़ी निराश हाथ लगी। फैंस तो अपनी टीम की जीत देखने के लिए आए तो पूरा नहीं हो सका।
बारिश से निराश बैठे भारतीय फैंस को केएल राहुल ने दिया खुशी का मौका
लेकिन वहीं बारिश के कारण निराश भारतीय फैंस को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने मस्तमौला अंदाज से खुश कर दिया।
A little something for the fans who turned up in numbers at the MCG – courtesy @klrahul11 #TeamIndia #AUSvIND ???? pic.twitter.com/1f7JzYP3ht
— BCCI (@BCCI) November 23, 2018
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बारिश के कारण निराश बैठे भारतीय फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाने के साथ ही उन्हें अपना ऑटोग्राफ भी दिया। केएल राहुल के दर्शकों के बीच का ये वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: दूसरे टी-20 में मैदान पर एक प्रशंसक ने रखा लोकेश राहुल के कंधे पर हाथ, तो राहुल ने दिया कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.